फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   blast in bhagwanpur

कुशीनगर के भगवानपुर गांव में हैंड ग्रेनेड जैसी वस्तु में विस्फोट

Sat, 12 Feb 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
blast in bhagwanpur
खड्डा में इसी से हुआ था विस्फोट ।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
कुशीनगर के भगवानपुर गांव में हैंड ग्रेनेड जैसी वस्तु में विस्फोट
विज्ञापन

खेत का मेड़ बांधते समय मिला था ग्रेनेड जैसा गोला, धमाके के समय कोई नहीं था
जानमाल की कोई हानि नहीं, विस्फोटक कहां से आया इसकी कोई जानकारी नहीं
पुलिस ने विस्फोटक के अवशेष को कब्जे में लिया, विशेषज्ञों से कराई जाएगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा (कुशीनगर)। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शनिवार को अचानक हैंड ग्रेनेड जैसी वस्तु में विस्फोट होने से दहशत फैल गई। विस्फोट से निकली चिंगारी से 25 मीटर दूर खर-पतवार में आग लग गई। दूर-दूर तक छर्रे बिखर गए। धमाके की आवाज दो किलोमीटर तक सुनी गई। हालांकि जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने संदिग्ध वस्तु को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, विस्फोट हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी रज्जाक अंसारी के घर के पास हुआ। अंसारी के परिजनों ने बताया कि सुबह वह घर से सटी अपनी जमीन (कोला) में मेड़ बांध रहे थे। तभी गेंद की तरह दिखाई देने वाली वस्तु मिली, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। उसे वहीं छोड़कर खड्डा कस्बे में स्थित अपनी कपड़े की दुकान पर चले गए। दोपहर करीब एक बजे जब सभी लोग कुछ दूर, दूसरे घर में मौजूद थे, तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ धुआं फैल गया। लगभग 25 मीटर तक चिंगारी पहुंच गई और सरसों की फसल के अवशेष व खर-पतवार में आग लग गई। धमाके व आग लगने से आसपास को लोग सहम गए। बाद में लोगों ने आग बुझाई। गनीमत रही कि विस्फोट के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीण जिस वस्तु में विस्फोट हुआ है उसे हैंड ग्रेनेड बता रहे हैं। हालांकि पुलिस जांच कराने की बात कह रही है। रज्जाक के घरवालों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि विस्फोटक आया कहां से। कुछ लोग कह रहे थे कि एक वर्ष पहले नदी के किनारे से मिट्टी लाकर जमीन भरी गई थी। शायद उसी मिट्टी के साथ यह विस्फोटक आ गया हो। हनुमानगंज पुलिस ने विस्फोटक के अवशेष व बिखरे छर्रे को कब्जे में ले लिया। घरवालों और आसपास के लोगों से जानकारी भी ली है। हनुमानगंज थाने के एसओ संतोष कुमार यादव का कहना है कि भगवानपुर गांव में धमाका हुआ है। जिस वस्तु में विस्फोट हुआ है, वह हैंड ग्रेनेड है या कुछ और, इसकी जांच विशेषज्ञों से कराई जाएगी। मामले की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed