{"_id":"621bc5ca0bd05260352d6bb9","slug":"bjp-world-s-most-false-party-akhilesh-kushinagar-news-gkp428394218","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा दुनिया की सबसे झूठी पार्टी : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा दुनिया की सबसे झूठी पार्टी : अखिलेश
विज्ञापन
कुशीनगर के बुद्ध इंटर कॉलेज के क्रीड़ांगन में चुनावी सभा को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक?
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा दुनिया की सबसे झूठी पार्टी : अखिलेश
किसानों की धान की खरीदारी, खाद व बीज की उपलब्धता निराशाजनक
कुशीनगर में चुनावी सभा में बोले पूर्व मुख्यमंत्री
कसया (कुशीनगर)। भाजपा ने हर वर्ग को धोखा दिया। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा दुनिया की सबसे झूठी पार्टी है। नोट बंदी कर भ्रष्टाचार खत्म करने व कालाधन लाने का वादा झूठा निकला। किसानों के गन्ने की फसल का भुगतान समय पर नहीं होता, लेकिन उनकी कमाई दोगुनी करने का वादा करने से बाज नहीं आ रहे । ये बातें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहीं।
वह रविवार को बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के क्रीड़ांगन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों की धान की खरीदारी, खाद व बीज की उपलब्धता भाजपा सरकार में निराशाजनक है। जीएसटी लागू कर व्यापारियों को बर्बाद करने का काम भाजपा ने किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा में नेता छोटे, बड़े और सबसे बड़े स्तर में बंटे हुए हैं। नेताओं पर लगातार झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज से यात्रा कराने का वादा भाजपा पूरा नहीं कर पाई। सिर्फ गरीबों की जेब का धन अमीरों की जेब में भरने का काम कर रही है। सरकारी संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है। बंदरगाह, एयरपोर्ट, रेलवे को बड़े उद्योगपतियों के हाथों बेचने में हिचक नहीं रही है। पिछले पांच साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने लोगों को कोई नौकरी व रोजगार नहीं दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बाबा मुख्यमंत्री पर लैपटॉप न चलाने का तंज कसते हुए कहा कि अगर सपा की सरकार बनी तो प्रशिक्षण देकर युवाओं को नौकरी व रोजगार देने का काम करेंगे। आजकल बाबा एबीसीडी सिखा रहे हैं। हम उन्हें हिंदी सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि काका गए हैं तो बाबा भी जाएंगे। काका यानी काला कृषि कानून वापस लेने से संबंधित है और बाबा यानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। उन्होंने कहा कि भाजपा के तमाम प्रत्याशी माफी मांग रहे हैं, लेकिन जनता माफ नहीं करेगी। यह चुनाव लोकतंत्र व संविधान बचाने का है।
इस दौरान पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, खड्डा प्रत्याशी अशोक चौहान, हाटा प्रत्याशी रणविजय सिंह उर्फ मोहन, एमएलसी रामअवध यादव, नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि कैफूल अली मजनू, महासचिव शुकरुल्लाह अंसारी, पुरंदर प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।
आयु में छूट देकर नौकरी देने का वादा
सपा अध्यक्ष जनमानस के बीच आयु में छूट देकर नौकरी देने के वादा भी किया। उन्होंने गर्मी निकालने की बात कहने वालों के खिलाफ वोट डालकर भांप निकालने की हामी भरवाई।
गिनाईं अपने सरकार की उपलब्धियां
अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर का एम्स सपा सरकार की नहीं देन है। मंच पर बैठे राधेश्याम सिंह उसके गवाह हैं, जो भूमि पूजन के दौरान प्रदेश में चिकित्सा राज्यमंत्री थे। प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्हें भेजा था। संबोधन के दौरान अखिलेश ने कई बार पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह नाम लिया।
भाजपा में डायल 100 हुई कबाड़ा
अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार की डायल-100 बेहतर थी। जब से बाबाजी की सरकार ने उसे डायल-112 किया, वह कबाड़ा हो गई। उन्होंने चुनावी घोषणा में किए गए वादों को सरकार बनने पर पूरा करने का भरोसा दिलाया। कहा कि 15 दिन के अंदर गन्ने का भुगतान होगा, पेंशन साल भर में 18 हजार देंगे। 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। चुनाव का बिगुल बजते ही तमाम भाजपा नेताओं के झंडे उतर गए हैं। किसानों को खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।
‘बाबा की सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा’
सलेमगढ़। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है।
वह रविवार को तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के दोमाठ में चुनावी सभा संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे चरण के परिणाम देख भाजपा के नेता मैदान छोड़ दिए हैं। भाजपा सरकार में आयोजित प्रतियोगी परीक्षाएं लीक हो जा रही हैं। नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज यादव तथा संचालन सुरेश यादव ने किया। संवाद
‘बाबाजी बार-बार जगकर निकाल रहे हैं धुआं’
फाजिलनगर/बनकटा बाजार। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फाजिलनगर क्षेत्र के मतलुक छापर में चुनावी सभा में कहा कि बाबाजी के चेहरे पर बारह बज गए हैं। वह इतना घबरा गए हैं कि रात में नींद नहीं आ रही है और बार-बार जगकर धुआं निकाल रहे हैं। मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि इस चुनाव में भाजपा का सफाया तय हो गया है। उन्होंने कहा कि मैं तो 2011 से स्वामी प्रसाद मौर्य का इंतजार कर रहा था। अगर यह 2017 में आ गए होते तो आज उत्तर प्रदेश आगे दिखाई देता। मुख्यमंत्री आवास में चिलम के धुएं से पड़े धब्बे को मिटाने के लिए पुताई का कार्य चल रहा है।
सभा को पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, पूर्व विधायक डॉ. पूर्णमासी देहाती, पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह, विधान परिषद सदस्य रामअवध यादव, जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव आदि ने संबोधित किया। संवाद