फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP workers were trained.

Kushinagar News: भाजपा कार्यकर्ताओं को किया गया प्रशिक्षित

Fri, 20 Mar 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
BJP workers were trained.
धनघटा। हैंसर बाजार स्थित जेएनयू विद्यालय में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए
विज्ञापन

प्रशिक्षित किया गया।
समापन अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सेतभान राय व दुर्गा राय ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि किसी भी प्रकार की पार्टी संगठन की बैठक में शामिल होना जरूरी है। इसके साथ ही पार्टी संगठन के प्रति किसी भी प्रकार की मान्यता का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के प्रथम दिन पूर्व जिलाध्यक्ष सेतभान राय, संजीव राय, भूपेंद्र त्रिपाठी ने जहां कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया, वहीं दूसरे दिन पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा राय, राजेश सिंह व सुधांशु सिंह ने प्रशिक्षण देने का कार्य किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने भी भागीदारी निभाई।प्रशिक्षण में बताया गया कि आगामी समय में बूथ स्तर पर भी इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण में लोहरैया मंडल से 80 व हैंसर मंडल से लगभग 40 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अमरेश चौहान व कपिल कन्नौजिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदीप अग्रहरी, अनिरुद्ध शुक्ला, सोनू सिंह, अशोक उर्फ साधु यादव, राजन पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed