फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bjp workers overwhelmed

प्रेमचंद्र मिश्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने से जश्न का माहौल

Sat, 07 Dec 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
bjp workers overwhelmed
जिला पंचायत सभागार में भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कर स्वागत करते मारकंडे शाही। - फोटो : KUSHINAGAR
प्रेमचंद्र मिश्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने से जश्न का माहौल
विज्ञापन

अनुभव को मिली तवज्जो, कार्यकर्ता आह्लादित, सेवरही और पडरौना में हुआ जोरदार स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। सत्ताधारी भाजपा ने जिले की कमान संगठन के पुराने कार्यकर्ता प्रेमचंद्र मिश्रा को सौंपी है। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के मठिया श्रीराम गांव निवासी प्रेमचंद्र मिश्रा पड़ोसी प्रांत बिहार के गोपालगंज जिले के डिग्री कॉलेज में लेक्चरर हैं। इनको जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
प्रेमचंद्र मिश्रा अपने गांव के बूथ अध्यक्ष, युवा मोर्चा की सेवरही इकाई के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री, दो बार जिला महामंत्री, तीन बार जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय मंत्री, क्षेत्रीय महामंत्री व देवरिया जिले के सह प्रभारी के तौर पर भी संगठन का कार्य देख चुके हैं। जिलाध्यक्ष की घोषणा होने के बाद शनिवार को जिला मुख्यालय आने पर जिला महामंत्री मारकंडेय शाही के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रितिक सिंह गौतम, दीपक सिंह, राजन सिंह, सुबोध मिश्रा, मुन्ना खान, अरुण राय, सचिन मिश्रा, राजन शाहा, नीरज तिवारी, सूर्य प्रकाश शुक्ला चिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कठकुईयां मंडल के सेमरा हर्दो में विवेकानंद शुक्ल, कपिलदेव श्रीवास्तव, रमेश मिश्र, सुनील चौहान, मोहन खरवार, छेदी मिश्र, मार्कंडेय दूबे, अकरम अली, विजय कुमार सोनी, विश्वरंजन, आंनद, शिवप्रसाद , संतोष गुप्ता, उदयभान पांडेय आदि ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, सेवरही के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जिलामंत्री जेके सिंह, सेवरही मंडल के अध्यक्ष रवींद्र गुप्ता, प्रहलाद केशरी, डॉ. बाबुलाल गुप्ता, ब्रजभूषण मिश्र, मान सिंह चौहान, मोती जायसवाल, गणेश सोनी, दुर्गेश मद्धेशिया, हिमांशू जायसवाल, विवेकानंद मिश्र, रामजी कसेरा, रामनरेश मिश्र, सुरेश पांडेय, अभिषेक शुक्ल, विजय वर्मा, पप्पू शर्मा, रंजीत जायसवाल, अजय गुप्ता, शुकदेव रौनियार, रामनरेश रजक, अनूप सोनी, धनंजय तिवारी, प्रमोद सिंह, जेपी गुप्ता, संजय मद्धेशिया आदि ने खुशी जताई है। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार बगहा धाम मंडल के महामंत्री फतेह बहादुर दूबे, उमेश त्रिपाठी, रामअवध प्रसाद, विनोद लाल श्रीवास्तव, रामअधार गिरि, सुभाष पांडेय, राकेश यादव, सुदर्शन यादव व लक्ष्मीगंज मंडल अध्यक्ष रामदेव कुशवाहा, मुरलीधर पांडेय, शंभु मद्देशिया, गुड्डू मद्देशिया, रवींद्र सिंह, राजन केसरी, अशोक लाल श्रीवास्तव, हरिलाल कुशवाहा, अनिरुद्ध शर्मा, विनोद गिरि, दुर्गा प्रसाद आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुकरौली प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान भागवत चौहान, देवेंद्र प्रताप सिंह, सुभाष पांडेय, वीरेंद्र मिश्र, मुन्ना पांडेय, दिनेश शुक्ल, पृथ्वीपाल मिश्र आदि मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
दुदही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गोड़रिया चौराहे भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर प्रेमचंद्र मिश्र के नाम की घोषणा होने पर मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया।

नवीन ओझा के नृतत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे संगठन मजबूत होगा। इस दौरान सोनू जायसवाल, पिछड़ा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष पप्पू कुशवाहा, सूरज तिवारी, उमेश गौड़, रोशन शर्मा, रमेश गुप्ता, मोहनलाल कुशवाहा, राजमंगल गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, भोला गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed