फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bjp women morcha news

महिलाओं के सम्मान के प्रति भाजपा सरकार गंभीर है : संगीता

Sun, 26 Dec 2021 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
bjp women morcha news
नगर के हनुमान इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के जिला सम्मेलन में चौरी चौरा विधाय? - फोटो : KUSHINAGAR
महिलाओं के सम्मान के प्रति भाजपा सरकार गंभीर है : संगीता
विज्ञापन

- हनुमान इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ महिला मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के हनुमान इंटर कॉलेज में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से जिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं के लिए भाजपा की तरफ संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि चौरीचौरा की विधायक संगीता यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा की सरकार बनने के बाद कई योजनाएं चलाई गईं। उज्जवला योजना सहित अन्य योजनाएं संचालित करने के अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह का गठन कर गांव में छोटे-मोटे उद्योग की स्थापना करने के लिए ऋण देकर प्रेरित किया है। इससे समाज की महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं, जिससे उनका सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन

सम्मेलन को महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी मिश्र, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष रितू शाही आदि ने संबोधित किया। अंत में जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने सम्मेलन में आए सभी अतिथियों और महिला कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। इस दौरान रूपम सिंह, विंध्यवासिनी, नूतन दूबे, बंदना ठाकुर, पूनम जायसवाल, संगीता पांडेय, मुन्नी, अर्चना, सुषमा शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed