फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP National President JP Nadda address rally in Kushinagar for UP Election 2022

कुशीनगर में बोले जेपी नड्डा: विकास का रिपोर्ट कार्ड सिर्फ भाजपा दे सकती है, विपक्ष में ताकत नहीं

Sat, 26 Feb 2022 04:53 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Feb 2022 04:53 PM IST
सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा एवं निषाद पार्टी के खड्डा विधानसभा क्षेत्रसे उम्मीदवार विवेकानंद पांडेय के पक्ष में कस्बे के गांधी किसान इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा पर प्रहार करते हुए उसे आंतकवादियों का समर्थक बताया।

विज्ञापन
BJP National President JP Nadda address rally in Kushinagar for UP Election 2022
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। विकास का रिपोर्ट कार्ड केवल भाजपा ही दे सकती है। विपक्ष में ताकत नहीं है। अनुच्छेद 370, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक, शून्य बैलेंस पर बैंक में खाता, शौचालय निर्माण, आवास निर्माण, सौभाग्य योजना, जापानी बुखार से निजात, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, एम्स, कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज, अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, सड़क निर्माण, किसान सम्मान निधि भाजपा की देन है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा एवं निषाद पार्टी के खड्डा विधानसभा क्षेत्रसे उम्मीदवार विवेकानंद पांडेय के पक्ष में कस्बे के गांधी किसान इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा पर प्रहार करते हुए उसे आंतकवादियों का समर्थक बताया। नड्डा ने देश व प्रदेश में हुए विकास और पूर्ववर्ती सरकारों की कमियां गिनाईं। जनसभा के हेलीपैड पर दोपहर एक बजकर दो मिनट पर उनका हेलिकॉप्टर उतरा तो पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह, सांसद विजय कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, निलेश मिश्रा आदि ने पहुंचकर स्वागत किया।
विज्ञापन


इससे पहले अपने संबोधन की शुरुआत जेपी नड्डा ने भगवान बुद्ध, भगवान महावीर और तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर को नमन करने के साथ किया। उन्होंने आरपीएन सिंह को भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब जो पैसा मोदी जी भेजते हैं, वह बिना बिचौलिए के सीधे आपके खाते में पहुंचता है। 11 करोड़ इज्जत घर मोदी सरकार ने बनाया। इसमें ढाई करोड़ यूपी में बना। अब महिलाओं को खेत व सड़क पर नित्य क्रिया के लिए नहीं जाना पड़ता। सौ वर्ष पहले आयी महामारी की चर्चा करते हुए कहा कि बीमारी से कम भूख से ज्यादा लोग मरे थे, लेकिन कोरोना महामारी में मोदी जी व योगी जी की सरकार ने लोगों की थाली भोजन से भर दिया।

नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सीधे नाम लेते हुए कहा कि सपा सरकार में अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, आजम खां जैसे लोग दनदनाते थे, अब जेल में गिल्ली-डंडा खेल रहे हैं। मीडिया से कहा कि हमारी तरफ से अखिलेश यादव से पूछना कि 22 मई, 2007 को गोरखपुर बम ब्लास्ट सहित अन्य आतंकवादी घटना में शामिल आतंकवादियों का मुकदमा मुख्यमंत्री रहते 26 अप्रैल, 2012 को वापस क्यों लिए। शपथ लिए संविधान रक्षा की, लेकिन रक्षा करने लगे आतंकवादियों की। उन्होंने कहा कि चांदी के चम्मच के साथ पैदा होने वाले अखिलेश यादव को गरीबों के बैंक खाते से क्या मतलब।


सांसद विजय कुमार दुबे ने भी जनता से मतदान की अपील की। इस अवसर पर भाजपा के बिहार प्रदेश की महिला उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, संगम मिश्रा, राजकुमार सिंह, निलेश मिश्रा, विजय लक्ष्मी मिश्रा, अजय गोविंद राव, दुर्गेश्वर वर्मा, मनोज जायसवाल, शेषनाथ यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed