{"_id":"8897daebb0b307cd80ffc5549e21d664","slug":"bjp-kisan-panchayat-held-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने किसान पंचायत लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने किसान पंचायत लगाई
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। शनिवार को किसान चौक पर भाजपा के नेताओं ने नौ मांगों को लेकर किसान पंचायत लगाई। इस दौरान पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने कहा कि नीजी क्षेत्र की चीनी मिलें सरकार के इशारे पर किसानों का शोषण कर रही हैं।
इन मिलों पर शासन का कोई दबाव नहीं पड़ने वाला है। खुद को किसानों का हितैषी बताकर राजनीति करने वाले सपा नेता अब इन समस्याओं से मुंह मोड़ लिए हैं।
इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि किसानों को सामान्य और अस्वीकृत प्रजाति के गन्ने की तौल पर्ची नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से सप्लाई टिकट जारी कराया जाए और आनाकानी करने वाले चीनी मिल के प्रबंधक और मालिक पर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
उन्होंने चीनी मिलों में फर्जी खतौनी से बनाए गए खातों को निरस्त करने और चीनी मिल की ओर से फैलाए जा रहे प्रदूषण पर रोक लगाने के साथ ही मिल के तौल काटों से हो रही घटतौली को रोकने की मांग करते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार विमलेश कुमार को दिया।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने कहा कि इसे डीएम तक पहुंचाने के अलावा किसानों की मांगों को पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर ब्रह्मा चौधरी, हरिलाल यादव, प्रेमचंद्र गुप्त, प्रमोद पांडेय, शिवदत्त सिंह आदि किसान नेता उपस्थित रहे।