फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP candidates will win all the Assembly seats.

Kushinagar News: सभी विधानसभा सीटों पर होगी भाजपा उम्मीदवारों की जीत

Thu, 23 Jul 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
BJP candidates will win all the Assembly seats.
कुशीनगर विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व - फोटो : Archive
पडरौना। सभी सात विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें पार्टी पदाधिकारियों को सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों पर चर्चा कर विधान सभा चुनाव की तैयारी में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जुटने के लिए प्रेरित किया गया। जिले की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों को जीत का मंत्र दिया दिया गया।
विज्ञापन

शहर के जटहां रोड पर एक होटल में पडरौना विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्त ने कहा कि भाजपा सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाएं और पार्टी की नीतियों को घर-घर जाकर बताना होगा। सम्मेलन को सदर विधायक मनीष जायसवाल आदि ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री विवेकानंद शुक्ला ने किया।
विज्ञापन

फाजिलनगर में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। बूथ अध्यक्षों के समर्पण निष्ठा एवं परिश्रम के बदौलत ही भाजपा का विजय रथ लगातार आगे बढ़ रहा है। पार्टी राष्ट्र सेवा एवं अंतिम व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड्डा में जिला प्रभारी संतराज यादव ने कहा कि बूथ को अभेद्य किला बनाने के लिए बूथ अध्यक्षों को सक्रियता बढ़ानी चाहिए। सम्मेलन को खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय आदि ने संबोधित किया। इसी तरह देवरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार राय की उपस्थिति में किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेवरही में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हुआ।
हाटा संवाद के अनुसार, एक मैरिज हॉल में आयोजित सम्मेलन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सतेन्द्र सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2027 का चुनाव कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के बल पर ही जीता जाएगा। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाने का संकल्प लेकर कार्य करे तो पार्टी को लक्ष्य हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। सम्मेलन को हाटा विधायक मोहन वर्मा आदि ने संबोधित किया। संचालन ज्ञान विक्रम सिंह ने किया।इस दौरान पूर्व विधायक पवन केडिया, अखिलेश दास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कसया संवाद के अनुसार, एक रिसॉर्ट में सम्मेलन हुआ। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजितांशु सिंह आंशु ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव पूरी तरह बूथ केंद्रित होगा। बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र के साथ प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाना होगा। कुशीनगर विधायक पीएन पाठक आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह ने की और संचालन जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनंद ने किया।

कप्तानगंज संवाद के अनुसार कस्बा के एक मैरेज हाल में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि महराजगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने कहा कि पार्टी को शून्य से शिखर पर पहुंचाने और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं का योगदान है। सम्मेलन को विनय प्रकाश गोड़, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह, पूर्व विधायक शंभू चौधरी, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, जयप्रकाश उपाध्याय, राधेश्याम दीक्षित, सुचिता पासवान आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता हरेराम गुप्त व संचालन जिला महामंत्री राम गोपाल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed