फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bike theft gang caught

चोरी की छह बाइक के साथ चार चोर गिरफ्तार

Wed, 04 Dec 2019 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
bike theft gang caught
पडरौना कोतवाली पुलिस ने चोरी की 6 बाइक के साथ चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जानकारी देते एसपी वि? - फोटो : KUSHINAGAR
चोरी की छह बाइक के साथ चार चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस
पडरौना। कोतवाली पुलिस ने चोरी की छह बाइक के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन पडरौना कोतवाली क्षेत्र के तथा एक बिहार के गोपालगंज जिले का निवासी है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि पडरौना कोतवाल पवन कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मंगलवार देर शाम बहादुरगंज में वाहनों की तलाशी ले रही थी, तभी बिना नंबर की दो बाइक पर सवार चार युवक आए। बिना नंबर की बाइक के संबंध में पूछताछ की गई तो वे चारों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सख्ती से पूछताछ में चारों बाइक चोरी की बात कुबूल कर ली। इनकी निशानदेही पर बहादुरगंज गांव के निकट टॉवर के पास गन्ने के खेत से चोरी की चार और बाइक बरामद हुईं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पकड़े गए बाइक चोरों में अरविंद कुमार यादव निवासी मिश्रौली, नसीर अंसारी निवासी जंगल जगदीशपुर और कार्तिक पांडेय पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खड्डा खुर्द गांव के निवासी हैं। इनके अलावा नीरज सिंह काकरपुर थाना नगर जिला गोपालगंज बिहार का रहने वाला है। इनको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल के साथ रमेश पुरी, आलोक कुमार, विमल यादव, विपिन चौहान, विजयपाल सिंह, रामसिंह यादव, रणविजय सिंह और मनीष सिंह यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed