{"_id":"668888ee255d1506780f1924","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-auto-father-injured-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-119407-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पिता घायल
Sat, 06 Jul 2024 05:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के नरहर छपरा मोड़ पर शुक्रवार देर शाम अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टरों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया। पिता का इलाज चल रहा है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पटखौली निवासी प्रेम नारायण सिंह अपने पुत्र सत्यम सिंह (18) के साथ बोदरवार से अपने घर पटखौली आ रहे थे। अभी नरहर छपरा मोड़ पर पहुंचे थे कि कप्तानगंज की तरह से तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे सत्यम बैठा था। प्रेम नारायण सिंह हेलमेट लगाए थे।
हादसे में बुझ गया घर का चिराग : प्रेम नारायण सिंह की तीन बेटियां और एक बेटा सत्यम था। वह सबसे छोटा था, जबकि दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घर पर प्रेम नारायण सिंह के साथ पत्नी संगीता देवी, बेटी अर्चना के साथ रहते हैं। सत्यम इंटर की पढ़ाई करता था। पुत्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि सत्यम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और टेंपो को कब्जे में लिया गया है। चालक मौके से गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया।