{"_id":"5fd0d4d28ebc3e3b566993e0","slug":"bike-collided-in-standing-trolley-youth-died-kushinagar-news-gkp376164871","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी ट्रॉली में भिड़ी बाइक, युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी ट्रॉली में भिड़ी बाइक, युवक की जान गई
विज्ञापन

अहिरौली बाजार। क्षेत्र के सोनबरसा मोड़ के पास मंगलवार की रात सड़क पर खड़ी ट्रॉली से बाइक भिड़ गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा कोहरे की वजह से हुआ।
मंगलवार की रात अहिरौली थाना क्षेत्र के भैसहीं निवासी हैप्पी सिंह (20) घर से हाटा एक निमंत्रण में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। अभी वह सोनबरसा मोड़ के पास पहुंचे थे कि घना कोहरा होने के चलते आगे कुछ दिखाई नहीं दिया। मोड़ के पास खड़ी ट्रॉली से उनकी बाइक भिड़ गई। हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग घायल युवक को सीएचसी हाटा ले गए। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शव घर आने पर परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार की सुबह परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।