{"_id":"5efb41e68ebc3e42f31ae8d1","slug":"bihar-government-invlved-in-flood-fighting-kushinagar-news-gkp356433753","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार प्रशासन ने बांध की निगरानी बढ़ाई, कई जगह एपी बांध से सटकर बह रही गंडक नदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार प्रशासन ने बांध की निगरानी बढ़ाई, कई जगह एपी बांध से सटकर बह रही गंडक नदी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी में करीब एक लाख क्यूसेक डिस्चार्ज बना हुआ है। नदी कई जगह एपी बांध से सटकर बह रही है। इसका असर बिहार के गाइड बांध पर भी पड़ रहा है। बिहार के गोपालगंज प्रशासन ने बांधों की निगरानी बढ़ा दी है।
गंडक नदी के किनारे एपी बांध के आगे बिहार के सिंचाई विभाग का गाइड बांध है। यह बांध गोपालगंज जिले के भसही, काली मटिहिनिया, धर्मपुर, दुर्ग मटिहनिया, भगवानपुर, विसंभरपुर, खेम मटिहनिया, विशुनपुर आदि गांवों को गंडक की बाढ़ से बचाता है। इस वक्त नदी में एक लाख क्युसेक के आसपास पानी छोड़ा जा रहा है। एपी बांध पर कई जगह नदी सटकर बह रही है। इसे देखते हुए बिहार के गोपालगंज जिला प्रशासन ने भी बाढ़ से बचाव को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। गोपालगंज के डीएम अरशद अजीज व पुलिस कप्तान मनोज कुमार तिवारी के निर्देश पर सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता महेश्वर शर्मा की अगुवाई में अभियंताओं की टीम ने गाइड बांध की चौकसी बढ़ा दी है। कार्यपालक अभियंता का कहना है कि गाइड बांध के संवेदनशील जगहों पर बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।