{"_id":"6a72527102c7f9f6df03ad12","slug":"bhatwalias-team-won-the-block-level-football-match-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-165114-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भटवलिया की टीम ने जीता ब्लॉक स्तरीय फुटबाल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भटवलिया की टीम ने जीता ब्लॉक स्तरीय फुटबाल मैच
विज्ञापन
पडरौना। जिला स्टेडियम में बेसिक बाल क्रीड़ा के तहत ब्लॉक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता हुई। पडरौना ब्लॉक की बालक और बालिका वर्ग की दो-दो टीमों ने भाग लिया। भटवलिया की टीम विजेता घोषित हुई। विजेता टीम को आठ अगस्त को जिला स्तरीय स्पर्धा में खेलने का मौका मिलेगा।
बीएसए अनिल कुमार सिंह व उप क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। बालिका वर्ग की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय भटवलिया नवीन और उच्च प्राथमिक विद्यालय रविंद्रनगर की टीमें आमने-सामने हुईं। जबरदस्त मुकाबले में मध्यांतर के पहले भटवलिया नवीन की टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद रविंद्रनगर की टीम ने खूब पसीना बहाया। इसी बीच भटवलिया नवीन की टीम ने एक गोल और दाग कर 2-0 से बढ़त बना ली। टीम ने इस बढ़त को खेल के अंत तक बनाए रखा और विजेता घोषित हुई।
उच्च प्राथमिक विद्यालय रविंद्रनगर और उच्च प्राथमिक विद्यालय भटवलिया नवीन के बीच शुरू हुई बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय भवटवलिया नवीन की टीम ने मध्यांतर के पहले ही बड़े ही आसानी से दो गोल दाग कर 2-0 की बढ़त बना ली। इस बढ़त को बराबर करने के लिए टीम ने खेल के अंत तक काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इस तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय भटवलिया नवीन बालक वर्ग की टीम विजेता घोषित हुई। अंत में विजेता टीम को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्रा, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक नित्यानंद चौबे, भास्कर प्रताप सिंह, जीवी राव, अमित कन्नौजिया, पुण्य प्रकाश गिरी, अजय कुमार, अरुण कुमार, मुनीर आदि मौजूद रहे।