{"_id":"6a46bee40461dd0a1d07e5a3","slug":"bhaisaha-road-to-be-widened-to-two-lanes-commuting-will-become-easier-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-162968-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भैंसहा मार्ग होगा टू-लेन, आवागमन में होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भैंसहा मार्ग होगा टू-लेन, आवागमन में होगी सहूलियत
Fri, 03 Jul 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। भैंसहा गांव के पास गंडक नदी पर प्रस्तावित पक्के पुल की कवायद के बीच क्षेत्रवासियों के लिए एक और राहत भरी खबर है। खड्डा से भैंसहा तक जाने वाली लगभग छह किलोमीटर सड़क को टू-लेन बनाने की पहल शुरू हो गई है। विधायक के पहल पर लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है। चौड़ीकरण हो जाने से आवागमन में सहूलियत होगी।
नारायणी (गंडक) नदी तट पर स्थित भैंसहा गांव धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। सड़क चौड़ी होने से खड्डा, तुरकहां, सिसवा गोपाल, सोहरौना, पकड़ी बृजलाल, हनुमानगंज, लक्ष्मीपुर पररावां समेत आसपास के अनेक गांवों के लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। वहीं, भविष्य में गंडक नदी पर पुल बनने के बाद बढ़ने वाले यातायात को भी यह मार्ग सुगमता से संभाल सकेगा।वर्तमान में सड़क संकरी होने के कारण गंडक के छितौनी तटबंध पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए पत्थर व अन्य सामग्री लेकर जाने वाले भारी वाहनों को काफी परेशानी होती है।
सड़क चौड़ी होने से यह समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाएगी और तटबंध तक निर्माण सामग्री समय से पहुंच सकेगी। विधायक विवेकानंद पांडेय ने बताया कि खड्डा-भैंसहा मार्ग क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को भेज दिया गया है और इसकी स्वीकृति मिलने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सड़क के चौड़ी होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को सहूलियत होगी।