{"_id":"6467c720babf767b9b0ea227","slug":"beo-salary-barred-kushinagar-news-c-7-1-173752-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: निर्धारित समय में निर्माण पूरा नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: निर्धारित समय में निर्माण पूरा नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई
Sat, 20 May 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 20 May 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चल रहे निर्माण कार्य का शुक्रवार को डीएम और सीडीओ ने निरीक्षण किया। इसमें डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेताया कि यदि कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही या निर्धारित समय से देरी हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे डीएम रमेश रंजन, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम देवीदयाल वर्मा, तमकुही एसडीएम विकास चंद सबसे पहले धुरिया इमिलिया गांव पहुंचे।
वहां स्वच्छ भारत मिशन तहत चल रहे निर्माण कार्य, चकरोड़ भराई की जांच की। इसके बाद धुरिया हाता में चल रहे विकास कार्य, चखनी खास में जल जीवन मिशन तहत बिछ रहीं वाटर पाइप, खेल मैदान का निर्माण कार्य की जांच की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय के भीतर निर्माण कार्य पूरा करें।
विज्ञापन
इसमें किसी भी तरह की लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ तय है। सुबह 10:30 बजे डीएम अन्य अधिकारियों के साथ हरिहरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे। वहां मौजूद बच्चियों से बातचीत की। इसके बाद विद्यालय परिसर में नव निर्मित कस्तूरबा गांघी छात्रावास के बारे में जानकारी ली। सुबह 11:10 बजे डीएम नगर पंचायत तमकुहीराज पहुंचे, जहां नवनिर्मित नगर पंचायत भवन कार्यालय के निर्माण कार्य की जांच की।
इस दौरान तहसीलदार नरेंद्र राम, वशिष्ठ राय उर्फ गुड्डू, नगर पंचायत तमकुहीराज अध्यक्ष जेपी गुप्ता, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
पत्रकारों ने जताई नाराजगी
तमकुहीराज। कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय परिसर में सुबह 10:30 बजे जांच करने पहुंचे डीएम की खबर लेने स्थानीय पत्रकार पहुंचे। लेकिन डीएम के सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों को निरीक्षण स्थल की तरफ से रोक दिया। उनका कहना था कि मीडिया कर्मियों का प्रवेश वर्जित किया है। इससे स्थानीय पत्रकारों ने नाराजगी जताई। संवाद