{"_id":"62c5d90ca47ab844585a70aa","slug":"bed-entrance-exam-held-in-two-polys-at-14-centers-kushinagar-news-gkp442851246","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 केंद्रों पर दो पॉलियों में हुई बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 केंद्रों पर दो पॉलियों में हुई बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बुधवार को जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। दोनों पॉलियों में कुल 6,390 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से प्रथम पॉली में 5,901 और द्वितीय पॉली में 5,905 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। जबकि प्रथम पाली में 489 और द्वितीय पॉली में 485 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
जिले के 14 केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए पडरौना नगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज, उदित नारायण इंटर कॉलेज और स्योबाई कमला देवी टिबड़ेवाल कन्या इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज साखोपार, बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर, बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर, श्री भगवान महावीर पीजी कॉलेज पावानागर फाजिलनगर और गांधी स्मारक इंटर कब्ज हाटा को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस परीक्षा में कुल 6,390 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह प्रथम ने बताया कि सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।