फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Beautification of Chhath Ghats inspected.

Kushinagar News: छठ घाट के सुंदरीकरण का लिया जायजा

Fri, 19 Jun 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 19 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Beautification of Chhath Ghats inspected.
पडरौना शहर में भवन का निरीक्षण करते नपा अध्यक्ष विनय जायसवाल।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : योगेश कुशवाहा
पडरौना। नगर पालिका चेयरमैन विनय जायसवाल ने बृहस्पतिवार को हनुमान इंटर कॉलेज के समीप स्थित ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज छठ घाट पर चल रहे सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नपाध्यक्ष ने कहा कि छठ पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर माताएं और बहनें, इस घाट पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचती हैं। उनकी सुविधा, सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए छठ घाट का विकास और सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज, अवर अभियंता रामबहादुर प्रसाद, पवन गोंड, संतोष चौहान, राकेश जायसवाल, मंथन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed