फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   beat on police

दबिश देने गई पुलिस पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Tue, 02 Nov 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
beat on police
दबिश देने गई पुलिस पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
विज्ञापन

- हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिड़रा गांव के घूरदास टोला की घटना
- घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। पिड़रा गांव के घूरदास टोला पर मंगलवार को सुबह वारंटी हीरालाल और प्रिंस के घर दबिश देने के कुछ देर बाद हाटा कोतवाली पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगने लगा। कुछ देर बाद इसका वीडियो भी वायरल होने लगा। इस वीडियो में गांव के लोग पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। वहीं यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मौके पर सीओ भी पहुंच गए और जांच पड़ताल की।
इस वायरल वीडियो में गांव के लोगों का आरोप है कि वांरटी घर पर नहीं मिलने पर पुलिस बगल के घरों में घुसकर तलाशी शुरू कर दी। सरस्वती देवी पत्नी अमरकेश उर्फ मुन्ना निषाद पुलिस की तलाशी का विरोध करने लगीं। महिला के पति अमरकेश उर्फ मुन्ना का आरोप है कि तलाशी का विरोध करने पर पुलिस ने उन लोगों को मारा। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। इस पर गांव के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालत बिगड़ते देख पुलिस मौके से चली गई। गांव के लोग आनन-फानन में महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली ले गए। घटना की सूचना पर सीओ कसया पीयूष कांत राय पीएचसी पहुंचे। उन्होंने महिला के परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों को समझा बुझाकर महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं मारपीट के आरोप में पुलिस ने पूर्व प्रधान फूलमति देवी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ पीयूष कांत राय ने कहा कि एक मामले में पुलिस वारंटियों के घर दबिश देने गई थी। वारंटी घर नहीं मिले। मौके पर गांव के कुछ लोग बहस व हो हल्ला मचाए। इसी बीच एक महिला को झटका आना शुरू हो गया। महिला के परिजन इलाज के लिए गोरखपुर ले गए हैं। पुलिस की तरफ से मारने-पीटने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed