फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BC Sakhis staged a protest and submitted a memorandum regarding various demands, including outstanding honorarium.

Kushinagar News: बकाया मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर बीसी सखियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Thu, 15 Oct 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
BC Sakhis staged a protest and submitted a memorandum regarding various demands, including outstanding honorarium.
पंचायत भवन में बैठने की व्यवस्था, बकाया मानदेय और नई डिवाइस उपलब्ध कराने की मांग की
विज्ञापन

पडरौना। विशिष्ट करस्पॉन्डेंट महिला उत्थान समिति से जुड़ी जिले की बीसी सखियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सीडीओ और उपायुक्त स्वतः रोजगार को मांग पत्र सौंपकर पंचायत भवन में बैठने की व्यवस्था, बकाया मानदेय और नई डिवाइस उपलब्ध कराने की मांग की।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहीं सरिता मिश्रा ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में शासन स्तर से बीसी सखियों के हित में कई शासनादेश जारी किए गए लेकिन उनका लाभ अब तक नहीं मिल सका है। इससे उनके कामकाज और आजीविका पर असर पड़ रहा है। उन्होंने शासनादेश के अनुसार ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में उनके बैठने की समुचित व्यवस्था कराने।
विज्ञापन

बैंकों की ओर से अधिकृत पहचान पत्र उपलब्ध कराने और नए राष्ट्रीयकृत बैंकों को जोड़ने संबंधी शासनादेश पर अमल करने, शासन की ओर से छह महीने तक प्रतिमाह चार हजार रुपये मानदेय देने समेत अन्य मांगों को पूरा कराने की मांग की। उन्होंने चेताया कि यदि उनकी मांगे शीघ्र पूरा नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान शकुंतला देवी, रिंकी देवी, समता सैनी, मंजू देवी, संध्या देवी, सिंधू शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed