फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bath donation, Khai Khichdi celebrated festival.

स्नान-दान के बाद खाई खिचड़ी, मनाया त्योहार

Tue, 16 Jan 2018 12:20 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 16 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
bath donation, Khai Khichdi celebrated festival.
त्‍याेेहार - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। मकर संक्रांति का त्योहार जिले भर में परंपरागत तरीके से मनाया गया। लोगों ने सुबह उठकर स्नान-दान करने के बाद तिल-गुड़ और चावल-गुड़ के बने लड्डू खाए तथा खिचड़ी का सेवन किया। कुछ लोगों ने इस दिन पतंगबाजी भी की। कुछ लोगों ने गंडक नदी की आरती उतारी और पूजा भी की।
विज्ञापन


हर वर्ष की भांति इस बार भी मकर संक्रांति जिले भर में पूर्व की भांति मनाई गई। लोगों ने सुबह उठकर स्नान करने के बाद दान-दक्षिणा की परंपरा निभाई। उसके बाद तिल-गुड़ और चावल-गुड़ आदि के बने लड्डू का सेेवन किया। उसके बाद घरों में विशेष प्रकार की खिचड़ी बनी, जिसे लोगों ने अपने परिवार के साथ बैठकर ग्रहण किया। इस दिन बहुत से लोग अपनी बहन और पुत्रियों के घर खिचड़ी पहुंचाने भी गए, जिसमें उन लोगों ने तिल, चावल सहित अन्य सामग्रियों के बने लड्डू और खिचड़ी में प्रयुक्त होने वाली सभी सामग्रियां शामिल थीं। इस दिन कुछ जगहों पर लोगों ने पतंगबाजी की औपचारिकता भी निभाई।
विज्ञापन


तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र में मकर संक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने स्नान-दान के बाद खिचड़ी का सेवन किया। सेवरही सहित राजपुर, जंगलीपट्टी, मिश्रौली, तरयासुजान, सलेमगढ़, कतौरा, टिकुलिया, पिपराघाट, तिवारीपट्टी आदि गांवों में भी यह त्योहार मनाया गया। कस्बे के स्वर्णनगर के ब्रह्मस्थान और मालगोदाम चौक सहित कई स्थानों पर इस दिन सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पिपराघाट-पखनहां पुल निर्माण समिति और सेवरही नगर पंचायत के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा ने मकर संक्रांति के अवसर बड़ी गंडक नदी के श्रीनगर घाट पर पहुंचकर नदी की आरती उतारी और पूजा अर्चना की। साथ ही पिपराघाट-पखनहां पुल का निर्माण शीघ्र हो, इसकी कामना भी की।

केंद्र सरकार ने बड़ी गंडक नदी पर पिपराघाट-पखनहां पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी। संभावना जताई जा रही है कि पुल निर्माण के लिए शिलान्यास इसी महीने हो जाए। इस दौरान उमाशंकर जायसवाल, मनोज चौरसिया, राजेंद्र वर्मा, विजय मोदनवाल, मनीष तिवारी, कृष्णा जायसवाल सहित कई लोग मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed