फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bapu's story will be from 23 to 31

23 से 31 तक होगी मोरारी बापू की कथा

Mon, 18 Jan 2021 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bapu's story will be from 23 to 31
23 से 31 तक होगी बापू की कथा
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। कुशीनगर में मोरारी बापू की रामकथा के लिए पंडाल सजने लगा है। वाटर प्रूफ पंडाल लगाने के बाद मंगलवार से साज-सज्जा का कार्य शुरू होगा। कार्यक्रम स्थल पर एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुरक्षाकर्मी तैनात हो गए हैं। कथा शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है।

कुशीनगर में 23 से 31 जनवरी के बीच अंतरराष्ट्रीय कथावाचक मोरारी बापू लोगों को रामकथा सुनाएंगे। 23 जनवरी की शाम चार बजे से कथा शुरू होगी। 24 से 31 जनवरी तक कथा सुबह 9:30 बजे से प्रारंभ होगी। पंडाल में बैठने से लेकर पेयजल, स्वच्छता, लाइट, सुरक्षा, स्वागत, मंच, आगमन, प्रस्थान आदि की व्यवस्था की जा रही है। यहां 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। आयोजन समिति पास जारी करेगी। आयोजन समिति के सुधीर वर्मा व राजीव त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में दो गज की दूरी, मास्क सेनिटाइजेशन का अनिवार्य रूप से पालन किया जाएगा। अग्निशमन, सुरक्षा, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था के लिए प्रशासन से संपर्क किया गया है। बिना पास कथा स्थल परिसर में प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा। कार्यक्रम के उदघाटन के लिए आयोजक मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क में हैं। कार्यक्रम को देखते हुए नगरपालिका प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। परिसर के बाहर की साफ सफाई, स्वच्छता, पेयजल आदि की व्यवस्था के लिए नगरपालिका के ईओ प्रेमशंकर गुप्त ने भी कथा स्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा शाम को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया पूर्ण बोरा ने भी तैयारियों का निरीक्षण किया। इसके बाद बुद्ध बिहार संचालकों के साथ अपने आवास पर बैठक कर संभावित कार्यक्रम पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed