{"_id":"6241fb94d12fe835d84851c0","slug":"bansi-river-arrived-near-road-kushinagar-news-gkp4314118140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के नजदीक पहुंची बांसी नदी, कटान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के नजदीक पहुंची बांसी नदी, कटान का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क के नजदीक पहुंची बांसी नदी, कटान का खतरा
तमकुहीरोड। राजपुरखास से नरवा टोला गांव जाने वाली सड़क के पास तक बांसी नदी की धारा पहुंच गई है। इससे कटान का खतरा बढ़ गया है। पिछले साल भी बाढ़ के दबाव से यह सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
पिछले साल गंडक नदी में करीब सवा चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से गंडक के साथ बांसी नदी भी उफान पर आ गई थी। इससे कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। क्षतिग्रस्त सड़कों की आज तक मरम्मत नहीं कराई गई। राजपुर खास से नरवा टोला जाने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस सड़क के पास तक बांसी नदी बह रही है। राजपुर खास के प्रधान प्रतिनिधि केदार यादव ने बताया कि नरवा टोला जाने वाली इस सड़क की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं कराया गया तो बारिश में कटान होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। पूर्व प्रधान कमल निषाद, ध्रुव निषाद, उदयलाल वर्मा, जयप्रकाश यादव, परमा निषाद, विश्वनाथ चौधरी, आदित्य यादव, सुशील वर्मा, रामदेव निषाद आदि ने मानसून सत्र के शुरू होने के पहले क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि इसकी जानकारी है। शीघ्र ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू कराई जाएगी।