{"_id":"5f3ac0de8ebc3e3ccd34761b","slug":"bank-s-server-failed-people-created-uproar-kushinagar-news-gkp3620658191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक का सर्वर फेल, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक का सर्वर फेल, लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक का सर्वर फेल, लोगों ने किया हंगामा
तुर्कपट्टी। क्षेत्र के बसडीला पांडेय में स्थित यूपी बड़ौदा बैंक का सर्वर खराब होने के चलते कामकाज ठप है। बीते 31 जुलाई से ही यहां खातेदारों का न तो पैसा जमा हो रहा है और न ही निकल पा रहा है। सोमवार को नाराज उपभोक्ताओं ने हंगामा कर सर्वर सही कराने की मांग की।
स्वतंत्रता दिवस तथा रविवार के चलते दो दिन बैंक बंद थे। सोमवार को जमा निकासी की उम्मीद लगाए उपभोक्ता बैंक पहुंचे। कुछ लोग चार दिन पूर्व अपने खाते में प्रधानमंत्री किसान निधि की दो हजार रुपये की किश्त आने की सूचना मिलने पर पहुंचे। बड़ी संख्या में सुबह नौ बजे से ही बैंक के बाहर लोग जमा हुए थे, लेकिन बैंक खुलते ही कर्मचारियों ने सर्वर फेल होने की जानकारी दी। इससे नाराज लोगों ने करीब एक घंटे तक बैंक परिसर में हंगामा किया। बैंक पहुंचे महासोन गांव निवासी डॉ. आरके त्रिपाठी, रुदवालिया के रमाकांत पांडेय, श्रीपतखांड के सुदर्शन प्रसाद आदि ने बताया कि करीब 20 दिनों से यहां के कर्मचारी सर्वर खराब होने की बात कह रहे हैं। कोरोना संकट के बीच रुपये की आवश्यकता है। बेलवा की सुनीता देवी, रावतपार की कुलसुम ने कहा कि खेत में खाद डालना, बच्चों की किताबें खरीदनी है, लेकिन बैंक में जमा अपना रुपया ही नहीं मिल पा रहा है। शाखा प्रबंधक सच्चिदानंद प्रियदर्शी ने बताया कि सर्वर की समस्या सही कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उम्मीद है कि एक से दो दिन में सर्वर सही हो जाएगा। तुर्कपट्टी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए बैंक के अफसरों से इस पर वार्ता की गई है। बैंक अफसरों का कहना है कि इस समस्या का समाधान उच्च स्तर से ही संभव है। बैंक अफसर प्रयास कर रहे हैं, जल्दी ही सर्वर ठीक होने की बात कही गई है।