फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bank closed in two days

कर्मचारी हड़ताल पर, बैंकों पर लटका रहा ताला

Thu, 16 Dec 2021 09:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
bank closed in two days
बैंक कर्मियों के दो दिवसीय हड़ताल के दौरान बंद पड़ा नगर के रामकोला रोड स्थित बैंक ऑफ बढ़ौदा। संवा - फोटो : KUSHINAGAR
कर्मचारी हड़ताल पर, बैंकों पर लटका रहा ताला
विज्ञापन

- बैंक यूनियनों के आह्वान पर बंद रहे बैंक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बैंक यूनियनों के आह्वान पर बृहस्पतिवार को सभी बैंक बंद रहे। बैंकों पर ताला लटका रहा। जिससे वहां पहुंचे ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ा।
अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी), अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) और राष्ट्रीय संगठन सहित नौ बैंक यूनियनों की एक संस्था यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने बैंकों के निजीकरण को लेकर चल रही सरकार की तैयारियों के विरोध में 16 और 17 दिसंबर को हड़ताल का निर्णय लिया है। सरकार की ओर से बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव और निजीकरण के लिए किए जाने वाले बैंकिंग कानून में संशोधन के विरोध में यह हड़ताल चल रही है। बैंकों के दो दिवसीय हड़ताल के क्रम में बृहस्पतिवार को पडरौना स्थित भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल की वजह से शाखाओं में जमा और निकासी, चेक निकासी और ऋण मंजूरी जैसी सेवाएं पूरी तरह से ठप रहीं। दूरदराज से आए ग्राहक निराश होकर लौटे। यही स्थिति ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed