फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   balika diwas programm conduct

1500 मीटर दौड़ में निक्की ने मारी बाजी

Sun, 24 Jan 2021 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
balika diwas programm conduct
बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। - फोटो : KUSHINAGAR
1500 मीटर दौड़ में निक्की ने मारी बाजी
विज्ञापन

- बेटियों को कमजोर नहीं सक्षम बनाएं माता-पिता : नीरा सिन्हा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में एक दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। समर्थ नारी, समर्थ भारत संगठन की तरफ से आयोजित इस प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता में कुल 55 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें 100 मीटर दौड़ में काजल प्रथम, गुंजा गोंड द्वितीय और सोनी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में काजल प्रथम, अंजली गोंड द्वितीय एवं दिव्या यादव तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में जुबैदा खातून प्रथम, अमीषा गोंड द्वितीय तथा सोनी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में जुबैदा खातून, अंजली गोंड द्वितीय व दिव्या यादव तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में निक्की यादव प्रथम, नेहल मिश्र द्वितीय तथा ऋतु यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

संगठन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक नीरा सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह समर्थ नारी, समर्थ भारत संगठन नारी प्रधान है। हमारे देश में आज भी बहुत सी महिलाएं स्पोर्ट्स, शिक्षा, सामाजिक और राजनीतिक रूप से काफी पिछड़ी हुई है। उनमें अपने हक के प्रति चेतना प्रवाहित करने के लिए यह संगठन गठित किया गया है। संगठन की जिला संयोजक अनीता सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत और अंत में आभार ज्ञापित किया। संचालन क्रीड़ा शिक्षक अनिल मिश्र ने किया। निर्णायक मंडल में जयशंकर मल्ल, इंद्रजीत राय, दिनेश्वर द्विवेदी, सरिता, रेनूबाला सिंह, सविता सिरोही, पप्पू कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर विनीता पांडेय, रीयल पैराडाइज एकेडमी की प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता पांडेय, मारवाड़ी युवा मंच की चेतना महिला शाखा की अध्यक्ष मीनू जिंदल, अनुपम श्रीवास्तव सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed