फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bakyu performed

नए कृषि कानून के विरोध में भाकियू ने किया प्रदर्शन

Sat, 06 Feb 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bakyu performed
कलेकट्रेट पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता। - फोटो : KUSHINAGAR
नए कृषि कानून के विरोध में भाकियू ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पडरौना। नए कृषि कानून के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में नए कृषि कानून वापस लेने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
जिलाध्यक्ष ध्रुव नारायण यादव के साथ महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता देवी, जिला सचिव व्यासमुनि यादव, मंडल सचिव एडवोकेट उदयभान, कप्तानगंज तहसील अध्यक्ष अशोक मल्ल, खड्डा तहसील अध्यक्ष सोबरन सिंह, रामकोला ब्लॉक अध्यक्ष शंभू यादव, खड्डा ब्लॉक अध्यक्ष रामबेलास गुप्ता सहित कई लोग जनपद मुख्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद कृषि कानून के विरोध में नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे, जहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष सहित कुछ अन्य लोग एडीएम से मिलने गए। वहां एडीएम विंध्यवासिनी राय से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नए कृषि कानून वापस लिए जाने, न्यूनतम समर्थन मूल्य को सभी फसलों पर लागू करते हुए कानून बनाए जाने, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने, पर्ची पर गन्ना मूल्य लिखे जाने तथा अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान किए जाने तथा किसानों का उत्पीड़न रोके जाने की मांग शामिल थी।
विज्ञापन

नए कृषि कानून के समर्थन में ज्ञापन सौंपा
पडरौना। पूर्वांचल किसान यूनियन ने नए कृषि कानून के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने कहा कि नया कृषि कानून किसानों के हित में है। इसलिए संगठन इस कानून का समर्थन करता है। इसके बाद इन लोगों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम विंध्यवासिनी राय को सौंपा। इस दौरान पप्पू पांडेय, महेंद्र यादव, अरुण तिवारी, राघवेंद्र, सुदामा, राहुल पटेल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed