फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bad wheat thrown in Sidharia drain

सिधरिया ड्रेन में फेंका खराब गेहूं

Thu, 30 Jun 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bad wheat thrown in Sidharia drain
सिधरिया ड्रेन में फेंका गया सरकारी अनाज।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
सिधरिया ड्रेन में फेंका खराब गेहूं
विज्ञापन

अनाज देखकर ग्रामीणों ने मचाया शोर, अधजले बोरे भी मिले
पकड़ियार बाजार(कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के परसौनी के पास सिधरिया ड्रेन में करीब 100 क्विंटल गेहूं फेंका मिला। बृहस्पतिवार सुबह खराब गेहूं की खेप और सरकारी गोदाम की बोरियों को देखकर लोग जुट गए। बोरियों को जलाने का प्रयास किया था। लोगों का कहना है कि बरसात होने पर अनाज ड्रेन के पानी में बह जाता, लेकिन कम बारिश होने से ऐसा नहीं हो सका। लोगों ने गेहूं फेंकने के मामले की जांच की मांग की है।

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के परसौनी ग्राम सभा के बगल से निकली सिधरिया ड्रेन में बबलू चौरसिया के खेत के पास दो जगहों पर करीब 100 क्विंटल खराब गेहूं फेंका गया था। सुबह खेत की तरफ गए किसानों ने ड्रेन में गेहूं देखकर शोर मचाया। गेहूं फेंकने वाली जगह से करीब एक किमी की दूरी पर सरकारी विपणन गोदाम है। एक जगह पर गेहूं के ढेर को जलाया गया था। उसके बगल में ही कुछ अधजले बोरे पड़े थे। सभी बोरों पर उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो बना हुआ है। कहा जा रहा है कि साक्ष्य मिटाने के लिए बोरे जलाने की कोशिश की गई है। बोरों की वजह से ड्रेेन में फेंके गए गेहूं की खेप के सरकारी गोदाम से संबंधित होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

...
कोट
मामले की जानकारी हुई है। गेहूं कहां से लाकर फेंका गया है, इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के बारे में जानकारी लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया।
भावना सिंह, एसडीएम, खड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed