फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bad luck, poor state hostel

बदहाली का मारा, राजकीय छात्रावास बेचारा

Sat, 30 Jul 2022 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bad luck, poor state hostel
राजकीय अनुसूचित बालिका छात्रावास के चारों तरफ उगी झाड़ियां। - फोटो : KUSHINAGAR
बदहाली का मारा, राजकीय छात्रावास बेचारा
विज्ञापन

40 लाख खर्च हुए पर लापरवाही से बना खंडहर
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अनुसूचित जाति की छात्राओं के लिए बना छात्रावास देखरेख के अभाव में बदहाल
पडरौना। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं के लिए विद्यालय परिसर में बना राजकीय अनुसूचित जाति (बालिका) छात्रावास देखरेख के अभाव में बदहाल हो गया है। 40 लाख खर्च कर बने छात्रावास में शौचालय की सीट और दरवाजा गायब हो गया है। इसके परिसर में झाड़ियां उग गई हैं। जिससे लोग दिन में ही यहां आने से कतराते हैं।
शहर के रामकोला मार्ग पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज संचालित होता है। इसमें कक्षा एक से 12वीं तक की छात्राएं पढ़ती हैं। परिसर में बने छात्रावास में 100 छात्राओं के रहने के लिए कमरे बने हुए हैं। भूतल और प्रथम तल मिलाकर 32 कमरे बनाए गए हैं। एक कमरे में अधिकतम तीन छात्राएं रह सकती हैं। लेकिन छात्रावास के कमरे की खिड़कियों के दरवाजे गायब हैं। प्रथम तल पर जाने के लिए बनीं सीढ़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कमरों में घास फूस और झाड़-झंखाड़ उग गए हैं। भवन की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। स्नान करने के लिए लगी टोटी नदारद है।
विज्ञापन

वर्ष 2005 में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से 40 लाख रुपये से छात्रावास निर्माण शुरू हुआ था। चार किस्तों में धन आने से वर्ष 2010 में यह बनकर तैयार हो गया। तीन वर्षों तक यह सुपुर्द भी नहीं हुआ था। वर्ष 2013 में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य और तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक ने हैंडओवर ले लिया। इसके बाद भी बजट के अभाव में इस छात्रावास का संचालन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच वर्ष में बनकर तैयार हुआ है छात्रावास
अनुसूचित जाति की छात्राओं के लिए इस राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास के बनने में ही पांच वर्ष लग गए। निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से वर्ष 2005 में कार्य शुरू कराया गया था।
दिन में ही लगता है डर
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के परिसर में बना छात्रावास खंडहर हो गया है। बाहर से भी झांड़ियां उगी हैं। बरसात के मौसम में हालत और भी बदतर हो गई है। पढ़ने वाली छात्राओं ने बताया कि छात्रावास खंडहर हो गया है। चारों तरफ से झांड़ियां उग गई हैं।

वर्जन
अनुसूचित जाति की बालिकाओं के लिए छात्रावास बना है। मुझे अभी कुछ दिनों पहले ही चार्ज मिला है। इसके बारे में पता करके जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
मंशा, प्रिसिंपल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज
छात्रावास बनकर तैयार है। अभी उपयोग में नहीं है तो इसकी जांच कराई जाएगी। सफाई के लिए प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया जाएगा।
रविंद्र सिंह, डीआईओएस
40 लाख रुपये से वर्ष 2005 में छात्रावास का कार्य शुरू हुआ था। ठेकेदार की ओर से वर्ष 2010 में पूरा कराया गया। चार किस्तों में धन का भुगतान होने में पांच वर्ष लग गए। वर्ष 2013 में माध्यमिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर दिया गया।
अतहर परवेज, एक्सईएन, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed