फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bachchon ko hee nahin, bujurgon ko bhee bhaega paark

बच्चों को ही नहीं, बुजुर्गों को भी भाएगा पार्क

Tue, 03 May 2022 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
bachchon ko hee nahin, bujurgon ko bhee bhaega paark
दुदही ब्लॉक के चाफ गांव में बना पार्क। - फोटो : KUSHINAGAR
बच्चों को ही नहीं, बुजुर्गों को भी भाएगा पार्क
विज्ञापन

जिले के 14 ब्लॉकों में बन रहा है 43 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मनरेगा पार्क
पडरौना। गांव के बच्चों को पार्क का आनंद उठाने के लिए अब शहर नहीं आना पड़ेगा। नजदीक के ही गांव में उन्हें पार्क का मजा मिलेगा। ये पार्क बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को भी भाएगा। क्योंकि बच्चों के लिए खेलकूद तो बुजुर्गों के लिए व्यायाम व टहलने की सुविधा उपलब्ध होगी। जिले में मनरेगा पार्क का कार्य तेजी से चल रहा है। मई अंत तक 43 पार्क बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है।
जिले के 14 ब्लॉकों में 43 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मनरेगा पार्क का निर्माण राज्य वित्त और मनरेगा से हो रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मनरेगा प्रति पार्क निर्माण की अनुमानित लागत 23 लाख रुपये तय की गई है।
विज्ञापन

कसया ब्लॉक के चकदेइया, खड्डा में अहिरौली, बैरागीपट्टी, कोपजंगल, सुकरौली ब्लॉक में रामपुर सोहरौना, लेहनी, अनंतपुर, सेवरही में भावपुर, डुमरिया, सरेया खुर्द, परसौनी बुजुर्ग, दुदही में बांसगांव, ठाड़ीभार, सोरहवा, चाफ, नरहवा अचरज दुबे, गोड़रिया, मोतीचक ब्लॉक में बहुआस, पुरैना, सिकटिया, फाजिलनगर ब्लॉक में बदुरांव, भठही बुजुर्ग, सरैया महंथपट्टी, विशुनपुरा ब्लॉक में जंगल सिंघापट्टी, गंभीरिया बुजुुर्ग, सेखुई छपरा, नेबुआ नौंरगिया ब्लॉक में नौरंगिया, लक्ष्मीपुर, कप्तानगंज ब्लॉक में गजरा, विशुनपुरा, पड़खोरी, हाटा ब्लॉक में चरगहा, पिपरी, अहिरौली राय, सोहसा मठिया, तमकुही ब्लॉक में अमवा दुबे, नौगांवा, तिरमा साहुन, पडरौना ब्लॉक में कल्यानछापर, जंगल हनुमानगंज, रामकोला ब्लॉक में कुसम्ही मांडेयराय और पपउर में पार्क बनना है। इनमें से दस गांवों में पार्क बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पार्क में रहेगी झूला और रैंप की व्यवस्था
पार्क में बच्चों के लिए यहां झूला व रैंप बनाया जा रहा है। बुजुर्गों के लिए पाथवे और बेंच की व्यवस्था की जा रही है। फूल-पौधे लगाकर पार्क को खूबसूरत बनाने की योजना है। इसमें पेयजल, शौचालय और प्रकाश की भी व्यवस्था होगी।

...
कोट
जिले में 43 पार्क मई के अंत तक बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पार्क बन जाने से गांव के लोग भी शहर के जैसे पार्क का आनंद उठा सकेंगे।
राकेश, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed