फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ayodhya verdict: people should be aware

अयोध्या मामला: फैसले से पहले व बाद में सामान्य रहा माहौल

Sat, 09 Nov 2019 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya verdict: people should be aware
पडरौना के बेलवा चुंगी पर रोज की तरह लगी सब्जी मंडी। - फोटो : KUSHINAGAR
अयोध्या फैसला : सचेत रहे लोग, सामान्य रही दिनचर्या
विज्ञापन

पडरौना। देश के सबसे संवेदनशील मामले में फैसला आने से पहले और बाद में भी पडरौना शहर की आबोहवा सामान्य रही। शनिवार को अवकाश की वजह से शहर में भीड़ अन्य दिनों की अपेक्ष कम जरूर रही, लेकिन चहल-पहल में कमी नहीं दिखी। अलबत्ता शहरवासी सुबह से सतर्क जरूर रहे। लोगों ने इस बात का खास ख्याल रखा कि आपसी चर्चाओं में किसी को तकलीफ न हो। लोग अपने काम में व्यस्त रहे। फैसला आने के बाद डीएम-एसपी की अगुवाई में शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। ‘अमर उजाला’ टीम ने सुबह 10 से लेकर दोपहर एक बजे तक शहर के चौराहों पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
सुबह 10 बजे: बेफ्रिक दिखा सुभाष चौक
पडरौना का हृदय स्थल कहे जाने वाले सुभाष चौक पर सर्वाधिक भीड़ होती है। कई बैंक, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप, सरकारी डाकबंगला, बस स्टेशन आदि इसी चौराहे के इर्दगिर्द हैं। यहां की पुलिस चौकी के सामने रविंद्रनगर पुलिस चौकी इंचार्ज विवेकानंद यादव कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मुस्तैद दिखे। वाहनों व लोगों का आवागमन भी सामान्य रहा। फैसले से पहले इस चौराहे के दुकानदारों मनोज मोदनवाल, शिव, राहुल, चंदन, रमेश, उमेश शर्मा आदि की दुकानें खुली थीं और आने-जाने वालों में किसी तरह की कोई हड़बड़ी नहीं दिखी।
विज्ञापन

सुबह 10:30 बजे : तिलक चौक पर सजी थीं दुकानें
बीच शहर में स्थित तिलक चौक पर रोज की तरह दुकानें रहीं। सुबह 10:30 बजे यहां के दुकानदार राजन वर्मा, प्रेम, दीपू, चंदन जायसवाल आदि अपनी-अपनी दुकानों पर बैठे थे। ग्राहकों की भीड़ कम होने के सवाल पर कहना था एक तो छुट्टी और दूसरे फैसले को लेकर सतर्कता के चलते कुछ भीड़ कम है, लेकिन स्थिति पूरी तरह सामान्य है। सामने गुदरी बाजार में जाने वाली सड़क पर स्थित फूलों की दुकानों पर भी सामान्य स्थिति थी। राजन की दुकान पर अगल-बगल के कई दुकानदार एकत्र होकर हंसी-ठिठोली में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10:45 बजे: छुछिया गेट पर सामान्य था माहौल
छुछिया गेट पर स्थित मंटू के ठेले पर चाय पीने के लिए खड़े राजेश जायसवाल और जयप्रकाश कोर्ट के फैसले पर चर्चा कर रहे थे। तब तक गोपाल रौनियार भी दुकान खोलने पहुंच गए। गोपाल का कहना था कि अब जनता समझदार हो गई है। फैसले से हमारी दैनिक गतिविधि पर कोई फर्क नहीं पड़ता। तीनों एक दूसरे से बातचीत करते हुए फैसले की जानकारी लेने में जुटे रहे। इसी दौरान कांग्रेस के मीडिया प्रभारी शमसेर मल्ल मिल गए। इनका कहना था कि कोर्ट जो भी निर्णय दे रही है वह तथ्यों पर आधारित है। कांग्रेस शांति व सद्भाव की पक्षधर है।
11:15 बजे: बेलवा चुंगी चौराहा
सब्जी मंडी में भीड़, कटरा में दिखा भाईचारा
शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल बेलवा चुंगी पर सुबह 11:15 बजे अलग ही नजारा था। कुछ लोग इलेक्ट्रॉनिक्स के दुकानदार मनोज चौरसिया की दुकान में टीवी पर फैसला देख रहे थे तो कुछ बगल की दुकानों पर अपने काम में व्यस्त थे। ‘अमर उजाला’ टीम को देखते ही लोगों ने एक स्वर से भाईचारा की वकालत करते हुए साथ-साथ खड़े होकर फोटो खिंचवाया। लोगों का कहना था कि यह कानून की लड़ाई थी। सभी लोग कानून का सम्मान करते हैं। आपस में कहीं कोई वैरभाव नहीं है।
दोपहर 12 बजे: पडरौना कोतवाली
कोतवाली से लाठी लेकर निकले चौकीदार
शहर का चक्कर लगाकर लौटते समय कोतवाली गेट पर कुछ हलचल दिखी। टीम पहुंची तो अंदर से लाल साफा व हाथ में लाठी लिए चौकीदारों की टोली बाहर निकल रही थी। पता लगा कि एसडीएम रामकेश यादव, सीओ राणा महेंद्र सिंह व कोतवाल पवन कुमार सिंह तथा महिला थाने की एसओ विभा पांडेय गश्त पर निकले हैं। इनके पीछे चौकीदार भी शहर में पैदल गश्त करने जा रहे हैं। शहर का चक्कर लगाते हुए पुलिस व प्रशासनिक अफसर कठकुइयां मोड़ पर पहुंचे। वहां तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी हिदायत देकर सभी छावनी मोहल्ले की तरफ निकल पड़े।

दोपहर 12:30 बजे पैदल मार्च
सुभाष चौक से डीएम-एसपी ने किया मार्च
दोपहर 12:30 बजे डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह और एसपी विनोद कुमार मिश्रा सुभाष चौक पर पहुंचे। इनके आने की खबर पर एसडीएम, सीओ, कोतवाल व महिला थाने की एसओ के साथ पुलिस फोर्स भी सुभाष चौक पहुंची। डीएम और एसपी ने एक-दूसरे को देखा और पैदल चल पड़े शहर में गश्त पर। इनके पीछे पुलिस फोर्स थी। शहर के मुख्यमार्ग पर पैदल गश्त के दौरान ही मंडलायुक्त व आईजी के हाटा पहुंचने की सूचना मिली और दोनों वरिष्ठ अफसर एक ही गाड़ी में बैठकर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed