फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   awarness programm organise

सरकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचाएं अधिकारी : अतुल

Sat, 25 Dec 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
awarness programm organise
कुस्महा गांव की मुसहर बस्ती में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते गो सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष यश? - फोटो : KUSHINAGAR
सरकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचाएं अधिकारी : अतुल
विज्ञापन

- कुस्महा गांव की मुसहर बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। क्षेत्र के कुस्महा गांव के मुसहर बस्ती में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह ने कहा कि सरकार समय-समय पर लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। उसका लाभ समाज के निचले स्तर तक पहुंचाने का प्रयास भी कर रही है। अधिकारियों को भी लोगों को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुसहर समुदाय के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाकर उन्हें लाभान्वित किया है। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को सभी सरकारी योजनाएं लाभार्थियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज की एसडीएम कल्पना जायसवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं को शत-प्रतिशत पूरा कराने में कोताही नहीं बरती जाएगी। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। कार्यक्रम के अंत में जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार रवि कुमार, प्रधान उर्मिला देवी, लेखपाल जैकी श्राफ, योगेंद्र गुप्ता, शिव मुरारी लाल श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, संगम प्रसाद, जयराम सिंह, जगबीर सिंह, आशुतोष सिंह, दिनेश सिंह, मनीष सिंह, आशुतोष सिंह, वीरेंद्र, राम किशोर, बैजनाथ, हरेंद्र, रविंद्र, रामबरन, जगदीश, प्रधान प्रतिनिधि रंणजीत प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed