फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   aviation license witin this month

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान के लिए इसी माह लाइसेंस मिलने की उम्मीद

Thu, 08 Oct 2020 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
aviation license witin this month
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान के लिए इसी माह लाइसेंस मिलने की उम्मीद
विज्ञापन

कसया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए लाइसेंस का आवेदन कर दिया गया है। डीजीसीए (डायरेक्टोरेट जनरल आफ सिविल एविएशन) एयरपोर्ट का निरीक्षण करने वाला है। उम्मीद है कि इसी महीने उड़ान का लाइसेंस मिल जाएगा।
कुशीनगर एयरपोर्ट से नवंबर तक उड़ान शुरू कराने की तैयारी मुकम्मल की जा रही है। सितंबर में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय व प्रांतीय नागरिक विमानन मंत्री व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अफसरों की मौजूदगी में एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था। कमियों को अतिशीघ्र दूर करने को कहा था।
विज्ञापन

लाइसेंस के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आवेदन कर दिया है। डीजीसीए की टीम एक बार कुशीनगर एयरपोर्ट का निरीक्षण कर चुकी है। लाइसेंस के लिए जरूरी व्यवस्था कराने का निर्देश दिया था। गोरखपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके द्विवेदी ने बताया कि अधिकांश कमियों को दूर कर लिया गया है। डीजीसीए की टीम जल्द ही एयरपोर्ट पर दोबारा निरीक्षण के लिए आने वाली है। उसके बाद लाइसेंस जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशीनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर बने संजय कुमार नारायण
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर के डायरेक्टर एनपी कोरी के स्थान पर संजय कुमार नारायण को नया डायरेक्टर बनाया गया है। इन दोनों अधिकारियों का मूल पद डीजीएम सिविल है। एनपी कोरी को पिछले माह एयरपोर्ट का डायरेक्टर बनाया गया था। एनपी कोरी से पहले गोरखपुर सिविल एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके द्विवेदी यहां का प्रभार देख रहे थे। संजय कुमार नारायण ने बताया कि जल्दी ही वे पदभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed