फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   avairness rally

कुशीनगर में मतदान के लिए निकाली गई जागरुकता रैली

Sun, 13 Feb 2022 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
avairness rally
कुशीनगर में मतदान के लिए निकाली गई जागरुकता रैली
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध : एडीएम
- बुद्धा घाट पहुंचकर रैली गोष्ठी में तब्दील हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए रविवार को नगरपालिका प्रशासन की अगुवाई में वृहद मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान पर जोर दिया गया।
बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर से एडीएम देवीदयाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रैली को रवाना किया। यह रैली रामाभार स्तूप के पास बुद्धा घाट परिसर पहुंची, जहां मतदाता जागरुकता गोष्ठी में तब्दील हो गई। एडीएम ने कहा कि पूर्व के चुनाव में जिले में मतदान प्रतिशत कम होने के कारण जिला प्रशासन मतदान बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विशेष तौर पर युवाओं से अपील की कि वह मतदान में अवश्य भाग लें। एडीएम ने कहा कि लोकतंत्र में एक सजग नागरिक का कर्तव्य है कि वह चुनावी प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन

इस तरह एडीएम ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला और मौजूद लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ भी दिलाई। अध्यक्षता एसडीएम वरुण कुमार पांडेय और संचालन लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार शैलेश सिंह, ईओ प्रेमशंकर गुुप्ता, प्रधानाचार्य इम्तियाज खान, लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्र, वार्ड सभासद प्रतिनिधि केशव सिंह, सभासद रामआधार यादव, लेखपाल अरविंद पति त्रिपाठी, डॉ. शैलेंद्र दुबे और नीलेश रंजन राव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed