{"_id":"647cd9c71d0c544e940148f4","slug":"auto-drivers-not-obeying-ig-order-kushinagar-news-c-7-1-193861-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर में आईजी के निर्दश का नहीं हो रहा पालन, टेंपो में बैठाए जा रहे आगे सवारी,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर में आईजी के निर्दश का नहीं हो रहा पालन, टेंपो में बैठाए जा रहे आगे सवारी,
Mon, 05 Jun 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
पडरौना नगर में ओवरलोड सवारी बैठा कर ले जाता ऑटो चालक।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर में आईजी के निर्दश का नहीं हो रहा पालन, टेंपो में बैठाए जा रहे आगे सवारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। आईजी गोरखपुर के निर्देश का कुशीनगर में नहीं पालन किया जा रहा है। इसकी लापरवाही पुलिस व यातायात विभाग की है। बीते 20 दिन पूर्व आईजी ने निर्देश दिए थे कि मंडल के जनपदों में ऑटो व ई रिक्शा चालक ड्राइविंग सीट के दाएं या बाएं कोई सवारी न बैठाएं। सवारी को आगे बैठाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। अश्लील गाने न बजाएं। इससे यात्रियों को असुविधा होती है। शाम को लाइट जलाकर वाहन चलाएं। वाहन के आगे-पीछे बंपर नहीं लगाएं। यदि लगाए हों तत्काल निकलवा दें। सप्ताह भर का समय मिलेगा, इसके बाद जुर्माना वसूला जाएगा। अमर उजाला ने रविवार को पड़ताल की तो टेंपो में आगे सवारी बैठा चालक फर्राटा भर रहे थे।
रविवार को पडरौना शहर में अलग-अलग स्थिति नजर आई। सुबह 11:00 बजे बस डिपो के पास एक टेंपो वाला आगे चार सवारी बैठाया था। पूछने पर बताया कि हमको तो पता ही नहीं है कि आगे सवारी नहीं बैठाना है। 11:30 पर कठकुईया मोड़ पर एक टेंपो चालक आगे की सीट पर एक तरफ युवक को बैठाया था दूसरे तरफ एक वृद्ध व्यक्ति को बैठा रहा था। चालक ने बताया कि आगे की सीट पर सवारी नहीं बैठाया जाएगा तो कमाई कम हो जाएगी। 12:00 बजे सुभाष चौक के समीप एक टेंपो में आगे की सीट पर एक व्यक्ति बच्चा लेकर बैठे थे।
पूरे मंडल में शुरू हुआ अभियान, जारी रहेगी कार्रवाई
ऑटो में ड्राइवर सीट पर सवारी बैठाने और अश्लील गाना बजाने के खिलाफ पूरे मंडल में कार्रवाई शुरू हुई है। आईजी जे रविंद्र ने गोरखपुर के साथ ही महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर जिलों के पुलिस प्रमुखों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। आईजी ने कहा है कि पहले एक सप्ताह तक अभियान चलाकर चालकों को जागरूक किया जाए। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अश्लील गाने बजाने पर आईजी ने मुकदमा दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन
आईजी की ओर से मौखिक निर्देश मिले हैं। उसका पालन कराया जाएगा। परमिट रूल्स में भी दिया गया है कि आगे टेंपो में सवारी नहीं बैठा सकते हैं। सभी चालक गाना नहीं बजाएं इसके लिए जागरूक किया जा रहा है।
-सत्य सान्याल, यातायात निरीक्षक