फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   audio viral of head constable

Kushinagar News: समझौते के नाम पर लेन-देन को लेकर हेड कांस्टेबल का ऑडियो वायरल

Fri, 18 Aug 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 18 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
audio viral of head constable
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पडरौना। अहिरौली बाजार थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति से समझौते के नाम पर लेन-देन की बात कही जा रही है।
बुधवार को थाना क्षेत्र की ग्राम सभा परतावल के टोला भटगांवा का एक ससुर-पतोहू का मामला थाने पर पहुंचा। थाने में पतोहू की तरफ से तहरीर मिलने के बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। थाने पर पहुंचने के पहले ही दोनों पक्ष आपस में सुलह-समझौता के लिए तैयार हो गए थे। लेकिन सुलह कराने के लिए थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल मामले को रफा-दफा कराने के नाम पर पैसे की मांग करने लगा। तभी किसी ने पैसे की मांग करने का ऑडियो बना लिया। बृहस्पतिवार से वायरल हो रहे आडियो में हेड कांस्टेबल मामले में सुलह कराने के लिए पैसे की लेन-देन की बात कह रहा है।

इसमें हेड कांस्टेबल कह रहा है कि मेरी बात एसओ भी नहीं काट पाएंगे। सुलह लिखवाने की बात पर हेड कांस्टेबल धमकी देते हुए किसी मामले में रगड़ कर सही करने की बात कह रहा है। इस संबंध में सीओ कसया कुन्दन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed