फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Attendance of teachers, staff, and students will be recorded on the app.

Kushinagar News: एप पर दर्ज होगी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की हाजिरी

Wed, 15 Jul 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Attendance of teachers, staff, and students will be recorded on the app.
पडरौना। माध्यमिक विद्यालयों में अब शिक्षक, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की हाजिरी ऑनलाइन दर्ज होगी। शिक्षा विभाग ने राजकीय, वित्तपोषित और स्ववित्तपोषित समेत सभी विद्यालयों को इसके लिए विशेष एप के माध्यम से उपस्थिति लगाने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य विद्यालयों में पारदर्शिता लाना और समय से पठन-पाठन सुनिश्चित करना है। जिले में कुल 368 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें 22 राजकीय विद्यालय, 55 वित्तपोषित विद्यालय और 291 स्ववित्तपोषित विद्यालय शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिले के सभी विद्यालयों में डिजिटल हाजिरी व्यवस्था लागू कर दी है। अब रजिस्टर के अलावा एप पर भी रोजाना उपस्थिति दर्ज की जाएगी। सभी को यह व्यवस्था अनिवार्य रूप से अपनानी होगी। डीआईओएस की तरफ से जारी निर्देशों के अनुसार प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी और कक्षा 9 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति रोजाना एप पर दर्ज की जाएगी। फोटो सहित हाजिरी लगेगी, जिससे फर्जी उपस्थिति पर रोक लग सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed