फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Attempt to steal newborn from CHC, flees after grandmother raises alarm

Kushinagar News: सीएचसी से नवजात की चोरी की कोशिश, दादी के शोर मचाने पर भागे

Sun, 30 Nov 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 30 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Attempt to steal newborn from CHC, flees after grandmother raises alarm
नवजात की चोरी की ​शिकायत करते परिजन। स्रोत-सोशल मीडिया 
कप्तानगंज। मेडिकल कॉलेज के बाद कप्तानगंज सीएचसी के एनबीएसयू वार्ड से बीमार नवजात को चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। हालांकि उसकी दादी की सतर्कता से यह कोशिश विफल रही। दो लोगों की गतिविधि सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। इसमें पुरुष के साथ महिला भी शामिल है। इनकी तस्वीर फुटेज में साफ नहीं दिख रही है, पुलिस फुटेज की मदद से बच्चा चोरी की नियत से दाखिल हुए पुरुष और महिला की पहचान करने में जुट गई है। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्रामसभा मोहन मुंडेरा निवासी जुली पत्नी गोपीचन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार पर 14 नवंबर को प्रसव हुआ और महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। 26 नवंबर को बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। परिजन कप्तानगंज सीएचसी पर लेकर पहुंचे। सांस लेने में नवजात को तकलीफ थी और पीलिया हो गया था। डॉक्टर ने एनबीएसयू वार्ड (न्यू बोर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट) में भर्ती कर इलाज शुरू किया।
विज्ञापन

डॉ. गोपाल ने बताया कि नवजात की फोटोथिरेपी की जा रहा थी। 28 नवंबर की रात को बच्ची की दादी प्रभावती देवी वार्ड में मौजूद थीं। इस दौरान एक पुरुष और महिला पहुंची और वार्ड का दरवाजा जबरन प्रभावती देवी से खुलवाया। इसके बाद भर्ती बच्ची को जबरन लेकर भागने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादी ने शोर मचाया और छीनाझपटी की कोशिश की। इसके बाद बच्ची को छोड़कर महिला और पुरुष भागने लगे। अस्पताल में मौजूद लोग आए तो प्रभावती ने पूरी बात बताई। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया गया तो महिला की बात सही निकली। रात को ही पुलिस को सीएचसी के चिकित्साधीक्षक ने सूचना दी। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया। बता दें कि हाल ही में मेडिकल कॉलेज से एक नवजात की चोरी का मामला प्रकाश में आया था।

सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. सूर्यभान कुशवाहा ने बताया कि वार्ड में स्टाफ नर्स विनीता चौधरी की ड्यूटी थी। उनको लगा कि परिजन के घर के ही लोग हैं जब शोर हुआ तो सभी स्टाफ गए तो दोनों मौके से बच्ची को छोड़कर भाग निकले। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि बच्ची की चोरी के प्रयास को लेकर तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज से पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed