{"_id":"6237679b7c4d722cb075abd3","slug":"attempt-to-snaching-jewellary-kushinagar-news-gkp430483369","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसायी से आभूषण छीनने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यवसायी से आभूषण छीनने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा व्यवसायी से आभूषण छीनने की कोशिश
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार बाजार में सराफा व्यवसायी से आभूषण लूटने की कोशिश की गई। व्यवसायी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना पकड़ियार बाजार के निकट की बताई जा रही है।
मठियाधीर गांव के निवासी मानवेंद्र सोनी नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग स्थित पकड़ियार बाजार के रामकोला तिराहे पर आभूषण की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की देर शाम दुकान बंदकर घर जा रहे थे। साई मंदिर के पास बाइकसवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर आभूषण रखा बैग छीनने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो बदमाश भाग निकले। लोगों के दौड़ाने पर उनमें एक बदमाश बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस बाइक को थाने लेकर चली गई। एसओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।