फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   attempt to burn alive

एक किलोमीटर तक दौड़ती रही लपटों में घिरी महिला

Wed, 19 Feb 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
attempt to burn alive
एक किलोमीटर तक दौड़ती रही लपटों में घिरी महिला
विज्ञापन

अहिरौली(कुशीनगर)। अहिरौली थाना क्षेत्र के मूजडीहा गांव में बुधवार दोपहर तीन बच्चों की मां को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। आग की लपटों में घिरी महिला किसी तरह घर से निकलकर दौड़ पड़ी। करीब एक किलोमीटर दूर जाकर बेहोश होकर गिर गई। लोगों ने एंबुलेंस से नजदीकी गोरखपुर जिले के पिपराइच पीएचसी पहुंचाया। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। महिला के भाई ने सास, ससुर व पति के खिलाफ जलाकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। तीनों घर से फरार हैं। पुलिस ने महिला के देवर को हिरासत में लिया है।
मूजडीहा गांव निवासी दिनेश विश्वकर्मा और पत्नी रंजना के बीच किसी बात पर मंगलवार की शाम से ही विवाद चल रहा था। रंजना की बड़ी बेटी कविता के अनुसार, बुधवार दोपहर में भी विवाद हो रहा था। इसी दौरान उसकी मां को बांधकर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी गई। घर का मुख्य दरवाजा भी बंद कर दिया गया था। मां चीखते हुए बाहर निकलने के लिए कमरों में इधर-उधर भाग रही थी। किसी तरह से घर के पीछे का दरवाजा खुला तो गांव के रास्ते पर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि महिला करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर दौड़ती रही और तवक्कलपुर गांव के पास सड़क पर गिर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर पिपराइच पीएचसी पर भेजा। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अहिरौली थाने के जगदीशपुर से भाई मनीष विश्वकर्मा मूजडीहा पहुंचे। बदहवास भांजी कविता ने घटना की जानकारी दी। मनीष ने बहनोई दिनेश विश्वकर्मा समेत सास और ससुर पर रंजना की पिटाई के बाद मिट्टी के तेल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसओ अहिरौली राहुल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची थी। तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed