फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   attack by sharpen weapon,death in hospital

भाइयों का झगड़ा छुड़ाते चाचा पर धारदार हथियार से वार, इलाज के दौरान हुई मौत

Fri, 20 Dec 2019 06:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
attack by sharpen weapon,death in hospital
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर के तरयासुजान क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह दो भाईयों के झगड़े में बीच बचाव करने गए पड़ोसी चाचा की चाकू घोंपने से मौत हो गई। घटना मुकुंदपुर गांव की है जहां दो भाईयों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने गए पड़ोस के चाचा को एक युवक ने चाकू घोंप दिया। जिसके बाद तमकुहीराज सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मुकुंदपुर गांव निवासी सिराजुद्दीन व रियाजुद्दीन पुत्रगण अमीन मियां के बीच बंटवारे के लेकर विवाद हो रहा था। शोर सुनकर वहां पहुंचे पड़ोसी व रिश्ते में चाचा अमीरूद्दीन (57) झगड़ा छुड़ाने पहुंचे। अमीरूद्दीन का बीच-बचाव करना एक युवक को नागवार गुजरा और उसने किसी धारदार हथियार से अमीरूद्दीन के सीने पर वार कर दिया।
विज्ञापन


जख्म गहरा होने के चलते अमीरूद्दीन वहीं गिरकर छटपटाने लगे। हालत देखकर आरोपी समेत उसके घर के सभी लोग भाग निकले। अमीरुद्दीन की पत्नी की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंचे और किसी साधन से तमकुहीराज सीएचसी ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ कमलेश कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ तरयासुजान कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी समेत पूरा परिवार व अगल-बगल के लोग भी घर छोड़कर लापता हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर मिल गई है, केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed