फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   atm card

एटीएम कार्ड छीन रहे थे उचक्के, दो को लोगों ने पकड़ा

Wed, 16 Jun 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
atm card
एक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला, घटना के वक्त रकम निकाले गया था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज के एक एटीएम से रुपये निकालने आए एक युवक से बुधवार को एटीएम कार्ड छीनने की कोशिश की गई। शोर मचाने में लोग जुटे और दो उचक्कों को पकड़ लिया। चर्चा है कि पुलिस को सौंपने के बाद एक उचक्का पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर गांव के निवासी पुन्नू राय तमकुहीराज स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि रुपये निकालने के लिए जैसे ही अपना एटीएम कार्ड एटीएम में डाला, वहां पहले से मौजूद दो उचक्कों ने उन्हें रोक लिया। उनका एटीएम कार्ड छीनकर अपने स्वाइप मशीन में डालने लगे। इस पर पुन्नू ने शोर मचाया। लोगों को आता देकर दोनों उचक्के भागने लगे। उन्हें लोगों ने पकड़कर तमकुहीराज चौकी की पुलिस को सौंप दिया। चर्चा है कि इसमें से एक उचक्का भाग निकला। वहीं दूसरे को हिरासत में लेकर पुलिस तरयासुजान थाने पर लेकर चली गई। आरोपी की एक एक लक्जरी कार भी बरामद हुई है। तरयासुजान थाने के एसओ ने बताया कि अभी पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। शीघ्र ही गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

बारिश के चलते गिरी छत, दबकर बालक घायल
रगडग़ंज। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते पटहेरवा थाना क्षेत्र के बिहार खुर्द गांव में रघुनाथ प्रसाद के घर का आधा हिस्सा गिर गया। उस समय परिवार के लोग वहां बैठकर भोजन कर रहे थे। मलबे की चपेट में आने से उनके घर का दस वर्षीय करन घायल हो गया। संयोग ठीक था कि उसे भी हल्की चोट ही आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान की सर्पदंश से मौत
कप्तानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा माफी निवासी छोटेलाल (52) की सर्प दंश से मौत हो गई है। छोटेलाल बुधवार की दोपहर में खेत में गए थे। वहीं किसी जहरीले सर्प ने डंस लिया।
ग्राम सभा पिपरा माफी निवासी छोटेलाल बुधवार को खेत में काम करने गए थे। वहां किसी सांप ने उन्हें डस लिया। भागते हुए घर आ रहे थे लेकिन गांव के बाहर ही अचेत होकर गिर गए। सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज ले आए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी लिलावती, बेटा रामकृपाल व संजू की चीख पुकार से लोग गमगीन हो उठे। संवाद
जनपद में कोविड इमरजेंसी वित्तपोषण योजना लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जनपद में उत्तर प्रदेश कोविड इमरजेंसी वित्तपोषण योजना का क्रियान्वयन 17 मई 2021 से एक वर्ष के लिए प्रारंभ किया गया है। यह योजना शासनादेश निर्गत होने की तिथि 17 मई 2021 से एक वर्ष तक प्रभावी रहेगी।
यह जानकारी उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना में कोविड से संबंधित आवश्यक मेडिकल सामग्री जैसे एलएमओ आधारित ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन सिलेंडर, रेगुलेटर, वेंटीलेटर, क्रायोजेनिक टैंकर, बेड आदि के लिए अधिकृत इकाइयों को प्लांट व मशीनरी पर न्यूनतम 20 लाख के निवेश के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से ऋण प्रदान कराया जाएगा। इस पर 25 प्रतिशत की दर से अधिकतम 10 करोड़ रुपये जो भी कम हो, शासन की तरफ से अनुदान दिए जाने की व्यवस्था की गई है। यह योजना पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर लागू की जाएगी। इस बारे में विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र पर संपर्क किया जा सकता है।
गहरे नाले में डूबने से युवक की मौत
तमकुहीरोड। बुधवार को 18 वर्षीय एक युवक की गहरे नाले में डूब जाने से मौत हो गई।
तरया सुजान थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान गांव के लोकनहा टोला के पास चिरैयानगर निवासी सुबाष राम का अठ्ठारह बर्षीय पुत्र रिशु बुधवार की शाम चार बजे के आस पास एक गहरे नाले में केले के तने की नाव बनाकर घूम रहा था। अचानक उसका पैर फिसल जाने से नाले में गिर पड़ा। उसे डूबते देखकर कई लोग उसे बचाने घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन जब उसे बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद से उसके परिवार में मातम छा गया है। संवाद
जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज
तमकुहीराज। तरयासुजान थानाक्षेत्र के मठिया श्रीराम निवासी एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी मिली थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मठिया श्रीराम निवासी मोहन तिवारी का अपने गांव में कुछ लोगों से विवाद है। मोहन का आरोप है कि एक पुराने विवाद में कुछ लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। मोहन ने इस मामले की जानकारी तरयासुजान पुलिस को देते हुए जान माल की रक्षा की गुहार लगाई थी। तरयासुजान पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed