फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Atal Pratima Anawarana

अटल के सपनों को साकार कर रहे मोदी-योगी - स्वतंत्र देव सिंह

Sat, 11 Jun 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Atal Pratima Anawarana
अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा किया अनावरण
विज्ञापन

दुदही (कुशीनगर)। कस्बे के गोला बाजार में स्थापित भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को प्रदेश के जलशक्ति मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी अटल जी के सपने को साकार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को बिना भेदभाव के मिल रहा है जिससे विपक्ष हताश हो गया है। लेकिन, जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। कार्यक्रम में एसडीएम व्यास नारायण उमराव, नगर पंचायत प्रशासक व एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव और ईओ विनय कुमार मिश्रा ने कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट की। कार्यक्रम की अध्यक्षता, जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्रा और संचालन विनोद सिंह राजपूत ने किया। इस मौके पर सांसद विजय कुमार दुबे, राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव गोड़, विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा, असीम कुमार राय, मनीष जायसवाल, मोहन वर्मा, विवेकानंद पांडेय, विनय प्रकाश गोड़, पूर्व विधायक पीके राय, पूर्व मेयर सत्या पांडेय, रामजियावन मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा, जेपी शाही, विजय राय, गिरजेश जायसवाल, लल्लन गौंड, विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, मनोज कुन्दन, डॉ. पीएन राय, दीपराज खरवार, राजेन्द्र सिंह, रामकुमार जायसवाल, विजय मद्धेशिया, कुलदीप मद्धेशिया, संदीप मद्धेशिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. पीएन राय की खूब सराहना की
गोला बाजार में अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा का अनावरण करने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह ने कार्यक्रम के आयोजक और वरिष्ठ भाजपा नेता विधानसभा फाजिलनगर डॉक्टर पीएन राय का कद बढ़ा गए। अपने करीब आधे घंटे के संबोधन में उन्होंने डॉ. पीएन राय की खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed