{"_id":"6ad12bdea779a6d3ee0b96c1","slug":"assistant-sugar-commissioner-inspected-the-mill-and-inquired-about-the-stock-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-170247-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सहायक चीनी आयुक्त ने किया मिल का निरीक्षण, स्टॉक की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सहायक चीनी आयुक्त ने किया मिल का निरीक्षण, स्टॉक की ली जानकारी
विज्ञापन
गोदाम में 3,314.60 मीट्रिक टन चीनी का स्टॉक मिला, अभिलेखों से हुआ मिलान
खड्डा। त्योहारों के सीजन में चीनी की बढ़ती खपत और उपलब्धता को देखते हुए सहायक चीनी आयुक्त ने बृहस्पतिवार को आईपीएल चीनी मिल खड्डा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदामों में उपलब्ध चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर संबंधित अभिलेखों से मिलान किया। जांच में स्टॉक का ब्योरा सही पाया गया।
सहायक चीनी आयुक्त नीलू सिंह ने निरीक्षण के दौरान आवंटित शुगर कोटे के सापेक्ष चीनी की निकासी की स्थिति की भी समीक्षा की। जांच में प्रथम सप्ताह में 72.78 प्रतिशत और दूसरे सप्ताह में 7.62 प्रतिशत चीनी की निकासी दर्ज पाई गई। त्योहारों के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में चीनी की खपत बढ़ने के मद्देनजर स्टॉक की उपलब्धता और अभिलेखों की जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान चीनी मिल के केन हेड सुधीर कुमार, शुगर सेल प्रबंधक रुपचंद चौहान, गन्ना अधिकारी मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।