फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ascaped syber crime

सोशल मीडिया का सदुपयोग करें, साइबर क्राइम से बचें: सीओ

Fri, 29 Oct 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
ascaped syber crime
सोशल मीडिया का सदुपयोग करें, साइबर क्राइम से बचें: सीओ
विज्ञापन

कसया के महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन
विद्यालय के 100 छात्र-छात्राओं को दी गई पुलिस के बारे में जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को नगर के महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीओ पीयूष कांत राय थे। सीओ सहित अन्य अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को पुलिस विभाग की तरफ से संचालित कार्यक्रम और सामाजिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इस पाठशाला में 100 विद्यार्थी शामिल हुए।
सीओ पीयूष ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करना चाहिए। कोई भी गलत, आपत्तिजनक या भड़काऊ संदेश भेजने से बचें। सही जानकारी देकर ही अपना अकाउंट बनाएं। इस मौके पर उन्होंने महिला अपराध, हेल्पलाइन, यातायात नियमों सहित सोशल मीडिया का सही प्रयोग व साइबर क्राइम से जुड़ी बातें बताईं। उन्होंने कहा कि बेटियों को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस हर कदम पर उनके साथ है। मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अत्याचार को सहने की बजाय उसका प्रतिकार करना चाहिए। बेटियों की सुरक्षा के लिए शासन ने अनेक सुविधाएं दी हैं। महिला सुरक्षा के लिए कई पुलिस हेल्पलाइन नंबर है। महिला शोषण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने सही सूचना आदान-प्रदान करने पर जोर दिया। कहा कि लालच व जल्दबाजी में सोशल मीडिया पर कोई क्रिया प्रतिक्रिया न करें। आईडी, पैन नंबर, पासवर्ड और पिन नंबर आदि किसी से शेयर न करें। ऐसा करने से धोखे में फंस सकते हैं। सही-गलत का परीक्षण करने के बाद ही कोई कार्य संपादित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप चौधरी ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए कई पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 108, 101 चलाया जा रहा है। महिला शोषण के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पुलिस मदद के लिए तत्काल पहुंचेगी।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला समंवयक शकुंतला त्रिपाठी और रणजीत उपाध्याय आदि ने भी संबोधित किया। अंत में प्रधानाचार्य गोविंद चतुर्वेदी ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। मुख्य अतिथि ने नारी गरिमा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। संचालन जनार्दन ने किया। इस दौरान महिला कांस्टेबल दीप्ति सिंह, संयोगिता सिंह, सलमा आदि मौजूद रहीं।
छात्राएं बोलीं-
‘पुलिस की पाठशाला में शामिल होकर बढ़ा आत्मविश्वास’
अमर उजाला के कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने बहुत अच्छी जानकारी दी। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है, विपरीत परिस्थितियों से निपटने की क्षमता भी विकसित होती है।
- काजल यादव
000
‘सोशल मीडिया के इस्तेमाल में बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी उपयोगी’
- सोशल मीडिया के इस्तेमाल में क्या सावधानियां बरती जानी चाहिए ताकि अराजकतत्व हमारी सूचना और चित्रों का दुरुपयोग न कर सकें, यह जानकारी सभी छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।
- आयुषि यादव
000
‘कार्यक्रम बहुत ही लाभपद्र, ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए’
पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बहुत अच्छी तरह से बताया गया। इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने से छात्राओं को काफी फायदा होगा। ऐसे आयोजन कॉलेजों में होने चाहिए।

- जया तिवारी
000
‘आत्मरक्षा के अलावा दी गई विभिन्न अधिकारों की जानकारी’
छात्राओं को शिक्षा के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें सामाजिक, न्यायिक अधिकारों से भी अवगत कराया जाना जरूरी है। इस पाठशाला में छात्राओं को न सिर्फ आत्मरक्षा के गुर बताए गए, बल्कि विभिन्न अधिकारों के बारे में जानकारी भी दी गई है।
- गुलशन आरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed