{"_id":"606dfd748ebc3ee64c6c1bea","slug":"arto-kushinagar-news-gkp3912023139","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ कार्यालय में अब आधार कार्ड भी बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ कार्यालय में अब आधार कार्ड भी बनेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ कार्यालय में अब आधार कार्ड भी बनेगा
खुलेगा जन सेवा केंद्र, मई के प्रथम सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। एआरटीओ कार्यालय में लोगों को एक छत के नीचे कई सरकारी सुविधाएं देने के लिहाज से जन सेवा केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए अपर परिवहन आयुक्त की तरफ से एआरटीओ कार्यालय में स्थान उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा गया है। यहां ड्राइविंग लाइसेंस के साथ लोग आधार कार्ड भी बनवा सकेंगे। यह सुविधा मई के प्रथम सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है।
सरकार ने आधार कार्ड बनाने का कार्य सरकारी विभागों को सौंपा है। इसके तहत अब कॉमन सर्विस सेंटर (जन सेवा केंद्र) भी सरकारी विभागों में खोले जा रहे हैं। जिससे एक ही छत के नीचे लोगों को कई सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए परिवहन विभाग को चुना गया है। यहां जिले भर के लोग वाहनों का पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचते हैं। इसको देखते हुए अपर परिवहन आयुक्त (आईटी) ने एआरटीओ को पत्र जारी कर जन सेवा केंद्र के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए ब्योरा मांगा है। जन सेवा केंद्र खुलने के बाद इस कार्यालय में वाहनों का पंजीकरण व ड्राइविंग लाइसेंस बनने के साथ ही लोग आधार कार्ड भी बनवा सकेंगे। इसके अलावा जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र व खतौनी बनवाने समेत अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलने लगेंगी। सब ठीक रहा तो मई के प्रथम सप्ताह में जन सेवा केंद्र खेलकर लोगों को यहां से सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
एआरटीओ संदीप कुमार पंकज ने बताया कि अपर परिवहन आयुक्त की तरफ से जन सेवा केंद्र के लिए स्थान उपलब्ध कराने का पत्र मिला है। इस संदर्भ में कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भी होगा जमा
परिवहन विभाग में खुलने वाले जन सेवा केंद्र में लोग ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, खतौनी आदि बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही शुल्क भी जमा कर सकेंगे।