फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   arrested in fraud

फर्जी नियुक्ति गिरोह का सदस्य पकड़ा गया

Thu, 22 Aug 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
arrested in fraud
फर्जी नियुक्ति गिरोह का सदस्य पकड़ा गया
विज्ञापन

नगर पालिका में स्वच्छ भारत मिशन के तहत दे रहा था नियुक्तिपत्र
नियुक्ति के एवज में मोटी रकम लेने का हो रहा था खेल
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका में सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारियों को फर्जी नियुक्ति पत्र निर्गत करने वाले गिरोह के सदस्य को बृहस्पतिवार को ईओ और अध्यक्ष की सूझबूझ से पकड़ लिया गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। नगर पालिका की ओर से पुलिस को तहरीर भी दी गई है।

कुछ दिनों से एक गिरोह नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के तहत युवकों और युवतियों की नियुक्ति करने का दावा कर रहा था, लेकिन नगर पालिका को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बृहस्पतिवार को कसया थाना क्षेत्र के बहोरापुर गांव के राकेश जायसवाल एवन ग्रुप की ओर से जारी नियुक्ति पत्र लेकर नगर पालिका कार्यालय में पहुंच गए। नियुक्ति पत्र पर एवन ग्रुप को नगर पालिका परिषद की ओर से अधिकृत होना दर्शाया गया था। इसे देखकर नगर पालिका के अध्यक्ष, ईओ और कर्मचारियों के होश उड़ गए। उन लोगों ने उस व्यक्ति से नियुक्ति पत्र देने वाले के बारे में पूछा तो युवक ने उसका नाम इस्तेखार बताया और उसे कसया थाना के टेकुआटार का निवासी होना बताया। उसने यह भी बताया कि इस नियुक्ति के एवज में एक लाख बीस हजार रुपये की मांग की है, जो काम शुरू करने से पहले देना था। नगर पालिका के अध्यक्ष के कहने पर राकेश ने नियुक्ति पत्र देने वाले को फोन कर नगर पालिका कार्यालय बुला लिया। नगर पालिका की ओर से जब उससे इस नियुक्ति पत्र के बारे में पूछा गया तो उसने स्वीकार किया कि उसी ने राकेश को यह नियुक्ति पत्र दिया है, हस्ताक्षर भी उसी का है, लेकिन यह कार्य उसने एवन ग्रुप के कथित अधिकारियों के कहने पर किया है। उनके बारे में और उस कंपनी के बारे में बहुत कुछ नहीं जानता है। इस पर नगर पालिका की ओर से पुलिस को को तहरीर के साथ आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाल कमलेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed