{"_id":"6a0630a5250d9788a803334b","slug":"appeal-to-participate-enthusiastically-in-the-self-enumeration-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159798-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्वगणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्वगणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
Fri, 15 May 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 15 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने लोगों से जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के अंतर्गत स्व-गणना अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
डीएम ने कहा कि स्वगणना प्रक्रिया 21 मई तक चलेगी। इस अवधि में नागरिक स्वयं पोर्टल पर जाकर अपने परिवार एवं मकान संबंधी विवरण दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि “सही जानकारी, सही गणना और सही विकास” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। जनगणना देश के विकास की आधारशिला है, जिसके आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, आवास सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी रूपरेखा तैयार की जाती है। स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रत्येक परिवार को एक नंबर प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा।
यह आईडी गणनाकर्मी के घर-घर सर्वेक्षण के समय प्रस्तुत करनी होगी। इसके बाद मकान सूचीकरण का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक किया जाएगा, जिसमें प्रगणक प्रत्येक घर का भौतिक सत्यापन करेंगे। जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 8(1) के तहत परिवारों से मकान, पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई ईंधन, शिक्षा, सामाजिक स्थिति, घरेलू सुविधाओं और अन्य आवश्यक विवरण एकत्र किए जाएंगे। डीएम ने नागरिकों से आग्रह किया कि पोर्टल पर सही और पूर्ण जानकारी ही दर्ज करें। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि परिवार में चावल और गेहूं दोनों का उपयोग होता है, तो उस अनाज का उल्लेख करें जिसका उपयोग अधिक होता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आमजन से भी अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करें, ताकि जनपद में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित हो सके। संवाद