{"_id":"5d5ed82a8ebc3e6c675e5144","slug":"aparajita-campain-kushinagar-news-gkp318596836","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक के लिए जागरूक बनें बेटियां, नहीं होगा शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक के लिए जागरूक बनें बेटियां, नहीं होगा शोषण
विज्ञापन
राजेशमणि इंटर कॉलेज नौरंगिया में अपराजिता के तहत नारी गरिमा की रक्षा की शपथ दिलाते एसडीएम दिने?
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हक के लिए जागरूक बनें बेटियां, नहीं होगा शोषण
अपराजिता मुहिम के तहत राजेश मणि इंटर कॉलेज नौरंगिया में नारी सशक्तिकरण गोष्ठी
नेबुआ रायगंज (कुशीनगर)। अपराजिता मुहिम के तहत बृहस्पतिवार को नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के राजेश मणि इंटर कॉलेज नौरंगिया में नारी सशक्तिकरण विषयक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें छात्राओं को बड़ी सफलता के लिए उच्च शिक्षा हासिल करने तथा उन्हें अपने हक के प्रति जागरूक किया गया। एसडीएम दिनेश कुमार ने कहा कि बेटियां जागरूक हो जाएं तो कोई उनका शोषण नहीं कर सकेगा। गोष्ठी में 196 छात्र-छात्राओं ने शपथ पत्र भरकर गोष्ठी में बताई गई ज्ञानवर्द्धक बातों पर अमल करने का संकल्प लिया।
सबसे पहले मुख्य अतिथि एसडीएम खड्डा दिनेश कुमार, विशिष्ट अतिथि महिला थाने की एसओ विभा पांडेय के साथ महेंद्र पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी की शुरुआत की। एसडीएम ने कहा कि बेटियां हमेशा सकारात्मक सोच रखें। समाज में अच्छे लोग भी हैं, जिनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने अमर उजाला के अपराजिता मुहिम की सराहना की। कहा कि इस समाचार पत्र की तरफ से चलाई जा रही मुहिम प्रेरणादायक है। यह समाज को सही दिशा देने में मददगार होगी। बेटियां भी देश को उन्नति के मार्ग पर ले जाने में अपना योगदान दे रही हैं।
विशिष्ट अतिथि महिला थाने की एसओ विभा पांडेय ने कहा कि बेटियों में असीमित शक्ति है। वे अपराजिता हैं। उन्हें कर्तव्य के बारे में बताने की जरूरत है। यदि वे शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ अपने हक के बारे में भी जान जाएं तो कोई उनका शोषण नहीं कर सकेगा। विशिष्ट अतिथि महेंद्र पांडेय ने कहा कि अमर उजाला ने बेटियों में अलख का जो दीप जलाया है, उससे हमारी बेटियों का जीवन रौशन हो रहा है।
विज्ञापन
इस गोष्ठी की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार दुबे ने की। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों के प्रति नजरिया बदल रहा है। बेटियां अपने अधिकार को लेकर पहले से अधिक जागरूक हुई हैं।
अंत में एसडीएम ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई। कई छात्राओं ने अपराजिता के पोस्टर और महिला थाने की एसओ के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरा शिक्षक अशोक कुमार, छात्र राजन शर्मा, निहारिका मिश्रा, सविता विश्वकर्मा, संदीप आनंद श्रीवास्तव, समाजसेवी किरण पांडेय, एसआई सभाजीत सिंह, विश्वजीत राय, अतुल कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।
शिक्षा को उन्नति का सबसे बड़ा माध्यम बताया
नारी सशक्तिकरण गोष्ठी में शामिल शिक्षकों और छात्राओं ने यहां मिली सीख को जीवन में उतारने पर जोर दिया। शिक्षक दुर्गा गुप्ता ने शिक्षा को उन्नति का सबसे बड़ा माध्यम बताया। कहा कि सुरक्षित वातावरण में बेहतर शिक्षा दी जा सकती है। 12वीं की छात्रा कुंजिका मिश्रा ने कहा कि इस नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसका निजी जीवन में अनुसरण करेंगी। छात्रा सविता विश्वकर्मा ने कहा कि नारी शक्ति यदि संगठित हो जाएं तो मुश्किल कार्यों को भी पूरा कर सकती हैं, इस बात का हौसला इस कार्यक्रम में मिला। निहारिका मिश्रा ने कहा कि नारी किसी भी मामले में कम नहीं है। यह आभास महिला थाने की एसओ विभा पांडेय की बातों को सुनकर हुआ।