{"_id":"60fb11258ebc3e57f178a4c7","slug":"ap-workers-protest-against-media-actions-kushinagar-news-gkp4029688131","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया संस्थानें पर हुई कार्रवाई का किया विरोध
पडरौना (कुशीनगर)। पिछले दिनों मीडिया संस्थानों पर छापा से नाराज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें सरकार पर हिटलरशाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष नुरूलहोदा ने कहा कि सरकार मीडिया की स्वतंत्रता को छीनने का प्रयास कर रही है। सच दिखाने वाले मीडिया संस्थानों और उनसे जुड़े पत्रकारों के घरों पर छापा और फर्जी मुकदमों की राजनीति कर सरकार मीडिया की आवाज को दबा रही है। विश्वसनीय मीडिया संस्थानों के दफ्तरों और पत्रकारों पर आयकर के छापा डलवाना कहां तक सही है। एजेंसियों का इस्तेमाल कर सरकार लोगों की आवाज को दबाना चाहती है। उन्होंने चेताया कि ऐसे संस्थानों और उनमें काम कर रहे लोगों पर एकतरफा दमनात्मक कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुशील तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश कुशवाहा, अजिमुल्लाह अंसारी, क्यामुद्दीन अंसारी, अजय कुमार यादव, इलाही अंसारी, शंभु यादव, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।