Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   AP embankment at risk due to erosion by the Narayani River; committee conducts inspection

Kushinagar News: नारायणी के कटान से खतरे में एपी तटबंध, कमेटी ने किया निरीक्षण

Mon, 02 Nov 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
AP embankment at risk due to erosion by the Narayani River; committee conducts inspection
एपी बांध का निरीक्षण करती गंडक हाई लेबल कमेटी पटना की टीम। 
तमकुहीरोड। गंडक नदी के कटान से एपी बांध को हुए नुकसान के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर शासन स्तर पर कवायद तेज हो गई है। रविवार को गंडक हाईलेवल कमेटी की टीम ने अहिरौलीदान से नरवाजोत तक बांध का निरीक्षण किया। जवही दयाल में टूटे बांध की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए मानसून से पहले विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गंडक नदी के कटान से एपी बांध को हुए भारी नुकसान के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर शासन स्तर पर कवायद तेज हो गई है। रविवार को गंडक हाईलेवल कमेटी, पटना की टीम ने बाढ़ खंड के अभियंताओं के साथ एपी बांध का निरीक्षण किया। टीम ने अहिरौलीदान में कटान से क्षतिग्रस्त बांध और जवही दयाल में टूटे बांध का जायजा लिया। साथ ही नदी की भौगोलिक स्थिति का आकलन कर आगामी मानसून से पहले कराए जाने वाले सुरक्षात्मक कार्यों पर चर्चा की। अधिकारियों ने मौजूदा स्थिति को चिंताजनक बताते हुए बांध की सुरक्षा के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। हाईलेवल कमेटी के अध्यक्ष शेर सिंह, पुणे के वैज्ञानिक रघुराम सिंह, रुड़की के वैज्ञानिक संजय सिंह और पीएन राय, जीएफसीसी के निदेशक शोभित चंद्र मिश्र, उप निदेशक निशा सिंह और संदीप सिंह, मुख्य अभियंता वीपी सिंह, अधीक्षण अभियंता रमेश प्रसाद, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार वर्मा और एसडीओ दीपरतन सिंह की अगुवाई में टीम अहिरौलीदान पहुंची।
विज्ञापन

यहां अधिकारियों ने डायग्राम के माध्यम से नदी की भौगोलिक स्थिति का अध्ययन किया। इसके बाद कटान के सभी संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया और स्थानीय अभियंताओं से कटान रोकने के लिए कराए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम जवही दयाल पहुंची। यहां इस वर्ष टूटे बांध के बाद कराए गए सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बांध की पुनर्स्थापना और सुरक्षा के लिए जरूरी कार्य कराने के निर्देश दिए। टीम ने जवही दयाल में किमी 4.00 से किमी 4.500 के बीच हुए कटान की स्थिति भी देखी।
अंत में नरवाजोत बांध पर इस वर्ष कराए गए परियोजना कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष नदी ने बांध को काफी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed